Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में पेट्रोल बम फेंककर हिंदूवादी नेता की सरेआम हत्या, क्षेत्र में बढ़ा तनाव, धारा 144 लागू
    झारखण्ड

    झारखंड में पेट्रोल बम फेंककर हिंदूवादी नेता की सरेआम हत्या, क्षेत्र में बढ़ा तनाव, धारा 144 लागू

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 13, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में हिंदूवादी नेता कमल देवगिरी की बम मारकर सरेआम हत्या के बाद दो समुदाय के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए धारा 144 लागू कर दी गई. हिंदूवादी नेता की हत्या के बाद देर रात शव रखकर विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी भी हुई. इसके बाद बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है. बता दें कि गिरिराज सेना नाम से हिंदूवादी संगठन चलाने वाले कमल देवगिरी की तीन अपराधियों ने बम मार कर हत्या कर दी थी. बताया जा रहा है कि वह बीजेपी में शामिल होने वाले थे.

    दरअसल आपराधिक घटनाओं की वजह से राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगे हैं. ऐसा लगता है जैसे अपराधियों में कानून और पुलिस का डर बिल्कुल समाप्त हो गया है. अपराधी लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. हर दिन आम से लेकर खास की हत्या हो रही है. हालांकि कुछ मामलों में गिरफ्तारी हो रही है लेकिन फिर भी अपराधिक मामलों में वृद्धि देखने को मिली है.

    तनाव के बाद धारा 144 लागू

    वहीं राज्य के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में गिरिराज सेना नाम के संगठन चलाने वाले हिंदूवादी नेता कमल देवगिरी (30) की सरेआम बाइक सवार अपराधियों ने बम मार कर हत्या कर दी. हिंदूवादी नेता की सरेआम हत्या के बाद से पूरे चक्रधरपुर में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दिया गया है.

    बम मार कर हत्या

    बताया जा रहा है कि चक्रधरपुर के युवाओं के बीच गिरिराज सेना के प्रमुख कमल देवगिरी की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही थी. उनके समर्थकों ने बताया कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल होने वाले थे. वहीं कमल की शनिवार की शाम चक्रधरपुर के भारत भवन स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन के पास बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने बोतल बम मार कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों ने कमलदेव को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.