Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में सुरक्षा बलों ने लातेहार में 3 उग्रवादियों को किया ढेर, वही माओवादी एरिया कमांडर विमल लोहरा ने किया आत्मसमर्पण
    झारखण्ड

    झारखंड में सुरक्षा बलों ने लातेहार में 3 उग्रवादियों को किया ढेर, वही माओवादी एरिया कमांडर विमल लोहरा ने किया आत्मसमर्पण

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 26, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के शनिवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। लातेहार थाना क्षेत्र के पोचरा पंचायत के हेसलबार के कौवाखाड़ गांव में शनिवार की दोपहर सुरक्षा बलों और प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (TSPC) उग्रवादियों के बीच आधे घंटे तक जमकर मुठभेड हुई। इस मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए है। सुरक्षा बलों ने इनके शव बरामद कर लिए हैं। वहीं खूंटी में माओवादियों के एरिया कमांडर ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

    सुरक्षा बलों का उत्साह चरम पर
    लातेहार में हुए मुठभेड़ में संगठन के बालूमाथ एरिया के जोनल कमांडर जितेंद्र उर्फ मांझी कमर में गोली लगने से घायल हुआ है। सुरक्षा बल ने घायल उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को यह गुप्त सूचना मिली थी कि TSPCके हथियार बंद उग्रवादी हेसलबार के इलाके में भ्रमण कर रहे हैं। इसी सूचना पर झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और CRPF की संयुक्त टीम छापामारी करने कौवाखांड़ पहुंची। सुरक्षा बलों को आते हुए देखकर उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। आधे घंटे तक दोनों तरफ से करीब 200 राउंड गोलियां चलीं। इसमें 3 उग्रवादी ढेर हो गए। इसमें एक सब जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर तथा एक अन्य उग्रवादी शामिल है। दस्ते के बचे हुए उग्रवादी भाग गए। पुलिस को दस्ते में 10 सदस्यों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। मारे गए उग्रवादियों की पहचान जितेंद्र यादव कुंदा थाना पिंजनी पोटम, चंचल सिंह मनिका थाना डोंकी गांव के रूप में हुई है। एक उग्रवादी गोगाद पांकी का रहने वाला बताया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन में इनके पास से सामान भी बरामद हुए हैं। पुलिस का सर्च अभियान जारी है। सूत्रों की ओर से दावा किया गया है कि घटनास्थल से पुलिस को एक एसएलआर और गोलियां मिली हैं। इसके अलावा एके-47 की मैगजीन और गोलियां तथा इंसास की मैगजीन व गोलियां बरामद हुई हैं। बताया जा रहा है कि यह उग्रवादी लेवी वसूलने के लिए जुटे थे। घटना घने जंगलों के बीच हुई है। घटना के बाद सुरक्षा बलों का उत्साह चरम पर है।

    माओवादी एरिया कमांडर विमल लोहरा ने किया आत्मसमर्पण
    खूंटी में शनिवार को भाकपा माओवादी के चलकद एरिया कमेटी के एरिया कमांडर विमल लोहरा उर्फ बिरसा पाहन उर्फ बिमल पाहन उर्फ कोका पाहन ने पुलिस व केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। 39 वर्षीय एरिया कमांडर विमल लोहरा उर्फ बिरसा पाहन उर्फ बिमल पाहन उर्फ कोका पाहन अड़की थाना क्षेत्र के रायतोडांग गांव का रहने वाला है। आत्मसमर्पित नक्सली के खिलाफ पूर्व में दो लाख का इनाम रखा गया था। इस 2020 में हटा लिया गया था। इसके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्र में 12 मामला दर्ज है। झारखंड सरकार की वामपंथी उग्रवादियों के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत चलाए जा रहे ऑपरेशन नई दिशा से प्रभावित होकर उग्रवादी ने समर्पण किया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.