झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता नहीं बनाये जाने को लेकर भाजपा मुखर है. आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. बजट सत्र की शुरुआत से पूर्व आज सोमवार को भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि भाजपा की बैठक में कल रविवार को इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनी थी.
झारखंड विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. बजट सत्र की शुरुआत से पूर्व विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्ती रखी थी. उसके जरिए उन्होंने अपनी मांग रखी. भाजपा लंबे समय से बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता बनाने की मांग कर रही है. इन्हीं मुद्दों पर भाजपा विधायकों के साथ कल रविवार को पार्टी पदाधिकारी की बैठक हुई थी. इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद थे. पार्टी के सांसदों ने कई मुद्दों पर भाजपा विधायकों का मागदर्शन किया.

