झारखंड हाई कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई हुई। अदालत ने इस मामले में राहुल गांधी की अंतरिम राहत की अवधि को बढ़ा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी। दरअसल राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान रांची के मोराबादी मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि सभी मोदी नाम वाले चोर होते हैं।
इसके बाद उनके खिलाफ भाजपा नेताओं ने सिविल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था। जिसे हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी। पूर्व में अदालत ने उनके खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इसे आज की सुनवाई के दौरान बरकरार रखा गया।

