Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखण्ड की राजधानी में 1 दिन में मिले 25 संक्रमित, ब्लैक फंगस से एक माैत
    झारखण्ड

    झारखण्ड की राजधानी में 1 दिन में मिले 25 संक्रमित, ब्लैक फंगस से एक माैत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 23, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : काेराेना का नया वैरिएंट ओमिक्राॅन देश में तेजी से फैल रहा है। इसी बीच झारखंड में भी काेराेना फिर से डराने लगा है। बुधवार को राज्य में कुल 51 संक्रमित मिले। इनमें अकेले रांची के 25 मरीज हैं। इनमें 10 पाॅजिटिव मरीज सेल रांची यूनिट के हैं। जिला प्रशासन ने 24 संक्रमिताें काे देर शाम तक ट्रेस कर लिया था।

    इनमें सबसे ज्यादा 11 मरीज जगन्नाथपुर और अरगाेड़ा क्षेत्र के हैं। वहीं लालपुर और डाेरंडा से 5-5 और चुटिया इलाके से तीन मरीज मिले हैं। 25 में से 22 लाेगाें ने निजी लैब में जांच कराई थी, जबकि तीन की जांच सरकारी लैब में हुई थी।

    राजधानी में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हाे गया है। संक्रमिताें की काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी गई है। सिविल सर्जन डाॅ. विनाेद कुमार ने कहा कि सभी संक्रमिताें काे क्वारेंटाइन किया जाएगा। उधर, रिम्स में मंगलवार रात ब्लैक फंगस की एक मरीज जमशेदपुर की 36 साल की महिला ने भी दम ताेड़ दिया। फंगस उसके पूरे ब्रेन में फैल गया था। बाईं आंख में सूजन थी और आंखें धंस चुकी थी। लेकिन उसकी स्थिति एेसी नहीं थी कि तत्काल आपरेशन किया जा सके। आखिरकर मंगलवार रात उसने दम ताेड़ दिया।

    कभी काेराेना भी नहीं हुआ, सिरदर्द की शिकायत थी और माैत बनकर आया फंगस

    जमशेदपुर की ब्लाॅक चाैक निवासी 36 साल की कंचन देवी काे चार दिन पहले टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई थी। उनके पति सियाराम पांडेय ने बताया कि उन्हें न कभी काेराेना हुआ था, न दूसरी लहर में बीमार पड़ी थी। करीब एक महीने से सिर में तेज दर्द की शिकायत थी। पहले पास के एक डाॅक्टर से दिखाया लेकिन फादा नहीं हुआ। आखें धंसने लगीं। सूजन बढ़ने लगा। वहां से टीएमएच ले गए ताे ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। उन्हें साेमवार काे रिम्स में भर्ती किया। ब्लैक फंगस की नाेडल अधिकारी अाैर रिम्स ईएमटी की एचओडी डाॅ. सीके बिरूआ ने बताया कि महिला में डायबिटीज का असर काफी ज्यादा था। हाई ब्लड प्रेशर से भी पीड़ित थी।

    सीटी स्कैन में ब्लैक फंगस की हुई पुष्टि : कंचन काे साेमवार देर रात रिम्स के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह सीटी स्कैन कराया ताे ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। रिम्स प्रबंधन के अनुसार पहले उन्हें सामान्य डेंगू में भर्ती कराया गया। लेकिन स्थिति बिगड़ने पर मंगलवार शाम पांच बजे न्यू ट्राॅमा सेंटर में िशफ्ट किया गया था।

    ब्लैक फंगस से यहीं 30वीं माैत : झारखंड में ब्लैक फंगस से यह 30वीं माैत है। इनमें से सबसे ज्यादा रांची के 11 मरीजाें की माैत हुई है। वहीं पूर्वी सिंहभूम में छह, चतरा में एक, देवघर में एक, धनबाद में दाे, दुमका में एक, गाेड्डा में दाे, हजारीबाग में एक, गिरिडीह में एक, काेडरमा में एक और रामगढ़ में तीन लाेगाें की माैत हाे चुकी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.