रांची: पिछले 24 घंटे में आठ नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें पांच रांची, दो पूर्वी सिंहभूम व एक बोकारो से मिले हैं. नये मिले मरीजों के साथ ही राज्य में कुल मरीजों की संख्या 348423 हो गई है. अच्छी बात यह है कि इनमें 343165 स्वस्थ हो चुके हैं. शनिवार को कुल 15 मरीजों ने कोरोना को मात दी है.
राज्य में अब तक 5135 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है. अच्छी बात यह भी है कि करीब तीन माह से कोरोना से होने वाली मौत पूरी तरह से नियंत्रित है. रविवार सुबह तक राज्य में 123 सक्रिय कोरोना मरीज बचे हैं. इनमें 62 रांची में, 27 पूर्वी सिंहभूम व धनबाद में सात बचे हैं. दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा, कोडरमा, लातेहार, पलामू, साहिबगंज व सिमडेगा में एक भी सक्रिय मरीज नहीं हैं.

