Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में पिछले आठ दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जानिए कबतक होगी झमाझम बारिश

    July 9, 2025

    राजस्थान के रतनगढ़ में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, 2 लोगों की अबतक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    July 9, 2025

    भारत बंद का दिखने लगा असर, बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारियों का हुजूम

    July 9, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Corona»झारखण्ड में मिले चार कोरोना पॉजिटिव मरीज़, संख्या हुई 119
    Corona

    झारखण्ड में मिले चार कोरोना पॉजिटिव मरीज़, संख्या हुई 119

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 5, 2020Updated:May 27, 2020No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. दो दिनों की शांति के बाद मंगलवार को फिर से झारखंड में कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव केस सामने आए हैं।राज्‍य में आज कोरोना के चार नए मामले मिले। इसके साथ ही यहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़कर 119 पर पहुंच गई है। यहां पिछले दो दिनों तक नहीं कोई मरीज नहीं मिला था। बताया गया है कि तीन नए मरीजों में सभी राजधानी रांची के रहने वाले हैं। इनमें सभी कोरोना संक्रमित हिंदपीढ़ी के हैं। हिंदपीढ़ी के मरीजों में एक 45 तथा दूसरा 27 वर्षीय पुरुष है। एक सात वर्षीय बच्चा भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। चौथा नया मरीज नहीं है। री टेस्ट में वह काेरोना पॉजिटिव आया है। आज का चौथा कोरोना संक्रमित पहले से रिम्स में भर्ती बच्ची है।

    झारखंड में किस दिन कितने कोरोना पॉजिटिव मिले  

    31st March : रांची के हिंदपीढ़ी इलाके से 22 वर्षीय मलेशियाई महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई. वह तबलीग जमात से जुड़ी थी.
    02nd April : हजारीबाग के विष्‍णुगढ़ का रहने वाला युवक मिला कोरोना पॉजिटिव.
    05th April : बोकारो की महिला में कोरोना की पुष्टि हुई. वह बंग्‍लादेश से लौटी थी. वह तबलीग जमात से जुड़ी हुई थी.
    06th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक 54 वर्षीय महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई. वह डायलिसिस की मरीज थी.
    08th April : हिंदपीढ़ी के 5, बोकारो के चंद्रपुरा में 3 और गोमिया में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. जिसमें गोमिया के मरीज की मौत हो गई है. इस दिन कुल 9 मरीज की पुष्टि हुई थी.
    09th April : बोकारो के चंद्रपुरा के एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
    11th April : हिंदपीढ़ी, हजारीबाग और कोडरमा से 1-1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई थी.
    12th April : बोकारो के गोमिया के साड़म में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई.
    13th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 3, बोकारो तथा गिरिडीह से 1-1 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. इस दिन कुल 5 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई.
    14th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 2 और सिमडेगा से एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. इस दिन कुल 3 मरीज सामने आये.
    15th April : रांची के हिंदपीढ़ी से एक मरीज पॉजिटिव पाया गया.
    16th April : धनबाद के कुमारधुबी का एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया.
    17th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई.
    18th April : रांची के हॉटस्‍पॉट हिंदपीढ़ी से 1, धनबाद के हीरापुर से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई. वहीं रांची के बरियातू में रहने वाले रिटायर्ड डीडीसी में कोरोना की पुष्टि हुई, मगर उनकी रिपोर्ट गुड़गांव के मेदांता अस्‍पताल में पॉजिटिव आयी.
    19th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 5, बेड़ो से 1 और सिमडेगा से 1 मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई.
    20th April : हिंदपीढ़ी से 1, बोकारो से 1 और हजारीबाग से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
    22nd April : रांची के हिंदपीढ़ी के 3 और गढ़वा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
    23rd April : रांची के हिंदपीढ़ी से 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
    24th April : देवघर से 1 कोरोना मरीज की पुष्टि हुई.
    25th April : रांची के हिंदपीढ़ी से 4, कांटाटोली से 1 और पलामू के लेस्‍लीगंज से 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई.
    26th April : झारखंड में कुल 16 मरीजों की पुष्टि हुई है. इनमें सदर अस्पताल की 5 नर्सें, हिंदपीढ़ी से 6, हरमू के इमली चौक से 1, पंजाबी भवन में क्वारंटाइन हो रहा निवासी एक युवक, गढ़वा से 2 लोग और जामताड़ा से 1 मरीज शामिल हैं.
    27th April : झारखंड में कुल 20 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि. जिसमें Kadru से 1, Doranda से 1, Kanke से 1, Rims Isolation वार्ड से 1, Railway Station Road से 1, Hindpiri थाना के ASI समेत हिंदपीढ़ी से 8, Lake Road से 1, इटकी से 3 और बेड़ो से 3 मरीज की पुष्टि की गयी है.
    28th April : हॉटस्पॉट हिंदपीढ़ी के कुर्बान चौक से 1 और राइन मोहल्ले से 1 मरीज की पुष्टि.
    29th April : जामताड़ा से 1 और हिंदपीढ़ी से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.
    30th April : हिंदपीढ़ी से 2 और रिम्स के आइसोलेशन वार्ड से 1 और गोड्डा से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.
    01st May : हिंदपीढ़ी से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.
    02nd May : देवघर से 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि.

    05th May : हिंदपीढ़ी से मिले 4 कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 119 हुई.

    covid19 JHARKHAND
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    देश में बढ़ते जा रहे कोरोना के संक्रमित मरीज, पिछले 24 घंटे में 4 की हुई मौत

    June 3, 2025

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 49 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रांची में बनेगा नया मेडिकल कॉलेज

    September 27, 2024

    PM Modi Oath Ceremony: Modi 3.0 में झारखंड के 2 सांसदों को मिली जगह, संजय सेठ और अन्नपूर्णा देवी का मंत्री बनना तय

    June 9, 2024
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में पिछले आठ दिनों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जानिए कबतक होगी झमाझम बारिश
    • राजस्थान के रतनगढ़ में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, 2 लोगों की अबतक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
    • भारत बंद का दिखने लगा असर, बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारियों का हुजूम
    • आज रांची आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, 10 जुलाई को रांची में पूर्वी क्षेत्रीय राज्यों की बैठक
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD PDF 09-07-2025
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI PDF 09-07-2025
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.