उत्तर-पश्चिम से आ रही सर्द हवाओं के चलते सोमवार को भी पूरा झारखंड शीतलहर की चपेट में रहा। पूरे राज्य में तापमान तेजी से गिर रहा है। मैकलुस्कीगंज समेत कई इलाकों में पारा दो डिग्री से भी नीचे आ गया। यहां सुबह घास पर पड़ी ओस की बूंदें जम जा रहा हैं। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, हेल्थ डिपार्टमेंट ने भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं । विभाग ने लोगों के यथासंभव बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के हेड अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्यवासियों को फिलहाल शीतलहर से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
अगले 2-3 दिनों तक तापमान में गिरावट जारी रहेगी। सुबह में कोहरा के बाद पूरे दिन आसमान साफ रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।

