Air India Sale सरकारी एयरलाइन एअर इंडिया के टाटा समूह के नियंत्रण में जाने संबंधी खबरों को लेकर सरकार की ओर से स्पष्टीकरण आ गया है. डिपार्टमेंट ऑफ इनवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सचिव ने बताया है कि मीडिया रिपोर्ट गलत हैं. सरकार के निर्णय के बारे में मीडिया को सूचित किया जाएगा.
एअर इंडिया के लिए टाटा ग्रुप और स्पाइसजेट के अजय सिंह ने बोली लगाई थी. यह दूसरा मौका है जब सरकार एअर इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है. इससे पहले 2018 में सरकार ने कंपनी में 76 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश की थी, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिला था. निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग के सचिव ने ट्वीट कर कहा कि मीडिया में आ रही इस तरह की खबरें सरकार ने एअर इंडिया के फाइनेंशियल बिड को मंजूरी दे दी है, गलत हैं. सरकार जब भी इस निर्णय ले लेगी, मीडिया को जानकारी दी जाएगी.

