इंडिया वर्क-प्लेस इक्वालिटी इंडेक्स (आईडब्ल्यूईआई) ने टाटा स्टील को ‘टॉप इम्प्लॉयर-2021’ में एलजीबीटी के साथ समावेशन में गोल्ड इम्प्लॉयर (नियोक्ता) के रूप में सम्मानित किया है। टाटा स्टील की एचआरएम की वाइस प्रेसिडेंट अत्रेयी सान्याल ने गुरुवार को कहा- यह पुरस्कार हमारे लिए बड़े सम्मान की बात है।
इस यात्रा में हम प्रत्येक स्टेक होल्डर के योगदान को भी स्वीकार करते हैं। टाटा स्टील ने हमेशा विविध और समावेशी संस्कृति निर्मित करने के लिए अग्रणी पहल की है। हमारा लक्ष्य 2025 तक 25 प्रतिशत डायवर्सिटी हासिल करना है। हम एलजीबीटी कर्मचारियों के लिए एक समावेशी वातावरण बनाने की दिशा में कदम उठा रहे हैं। निकट भविष्य में एलजीबीटी के साथ अन्य समुदाय से अधिक से अधिक प्रतिभाओं को सामने लाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम करेंगे।

