रांची: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर दो नन्हा मेहमान आया है। धोनी की वाइफ ने दोनों मेहमान का क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। दरअसल यह मेहमान कोई और नहीं बल्कि बकरी के बच्चे हैं. सोशल मीडिया पर साक्षी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साक्षी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें दो सफेद बकरियां नजर आ रही हैं। जो काफी प्यारे और क्यूट लग रहे हैं। वीडियो में एक बकरी कैमरे के सामने आकर पोज देती नजर आ रही है. वहीं दूसरी बकरी पीछे खड़े होकर घास खाने में मगन है। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी ने इन बकरी के बच्चों को करीब एक साल पहले गुजरात से लाये थे. लेकिन पहले इसे फार्म हाउस में नहीं रखा गया था।
महेंद्र सिंह धोनी शुरू से ही पशु प्रेमी रहे हैं। धोनी ने अपने रांची स्थित फार्म हाउस में कई सारे जानवरों को पाला है। इसी कड़ी में इसमें दो बकरियां भी शामिल हो गयी हैं। गौरतलब है कि धोनी के घर में 5 कुत्तों के अलावा 2 घोड़े भी हैं। पिछले साल माही अपने पोनी के साथ दौड़ते नजर आये थे।

