शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर प्रशासन को किया लोगों ने धन्यवाद
धनबाद: शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के चौथे और आखरी चरण में निरसा74.62 प्रतिशत एवं गोविंदपुर 78.39 प्रतिशत मे शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हो गया । चौथे चरण में लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान का प्रयोग किया और गोविंदपुर् और निरसा में 76.50 प्रतिशत मतदान किया। वही गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में भी चुनाव शांतिपूर्ण रहा। प्रत्याशियों ने अपने अपने जीत का दावा किया। गोविँदपुर के प्रत्यासी सोहराब खान ने कहा हमेशा में विकाशशील एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने के कारण उन्हें ज़बरदस्त समर्थन मिला है और उनकी जीत पक्की है। जिस तरह से लोगो ने उनपर विश्वास कर अपना मतदान किया है, उसी तरह लोगो के सेवा में अगले पाँच साल दिन रात सेवा में लगा रहूँगा।उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन और जिला पुलिस को धन्यवाद किया । ज्ञात हो की अभी तक हुए चुनाव में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत रहा।

