Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»दुनिया के सबसे बड़े कार्गो प्लेन में ब्रिटेन से भारत आ रहे 3 ऑक्सीजन जनरेटर और 1000 वेंटिलेटर
    राष्ट्रीय

    दुनिया के सबसे बड़े कार्गो प्लेन में ब्रिटेन से भारत आ रहे 3 ऑक्सीजन जनरेटर और 1000 वेंटिलेटर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 8, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लंदन: कोरोना महामारी में भारत की मदद के लिए दुनिया के कई देश आगे आए हैं. ब्रिटेन ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को उत्तरी आयरलैंड में बेलफास्ट से दुनिया के सबसे बड़े कार्गो प्लेन ने तीन 18 टन के ऑक्सीजन जनरेटर और 1000 वेंटिलेटर लेकर उड़ान भरी है. विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (FCDO) ने कहा कि एंटोनोव 124 विमान में जीवन रक्षक किट को लोड करने के लिए हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने रातभर काम किया. एफसीडीओ ने इस सप्लाई के लिए धन मुहैया कराया है.

     

    एफसीडीओ के मुताबिक, इस विमान के रविवार सुबह आठ बजे दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. इसके बाद इंडियन रेड क्रॉस की सहायता से इस सप्लाई को अस्पतालों में भेजा जाएगा. तीनों ऑक्सीजन जनरेटर में से हर जनरेटर प्रति मिनट 500 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करता है जो एक साथ 50 लोगों के इस्तेमाल करने के लिए लिए पर्याप्त है.

    दोनों देश महामारी से निपटने के लिए मिलकर कर रहे काम 

    यूके के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने कहा, “ब्रिटेन उत्तरी आयरलैंड से भारत सरप्लस ऑक्सीजन जनरेटर भेज रहा है. यह जीवन रक्षक उपकरण भारत के उन अस्पतालों का सपोर्ट करेंगे जो कोविड मरीजों का इलाज कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा “ब्रिटेन और भारत मिलकर इस महामारी से निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं. कोई भी तब तक सेफ नहीं है, जब तक हम सभी सेफ नहीं हैं.”

    भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े 

    ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने कहा, “भारत में स्थिति दुख देने वाली है और हम अपने दोस्त के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं. हम भारतीय हेल्थ अथॉरिटीज की मदद करना जारी रखेंगे. ”

    भारत की मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य – रॉबिन

    उत्तरी आयरलैंड के स्वास्थ्य मंत्री रॉबिन स्वान उपकरणों को लोड करने के समय बेलफास्ट अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि भारत की मदद और सपोर्ट करना हमारा नैतिक कर्तव्य है.भारत कोरोना वायरस महामारी की खतरनाक दूसरी लहर से गुजर रहा है और इससे लोगों को अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड्स की कमी का सामना करना पड़ रहा है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.