Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोलियां, हालत गंभीर!

    October 15, 2025

    Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 15 oct

    October 15, 2025

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दुमका उपचुनाव: एनडीए प्रत्याशी लुइस मरांडी ने किया नामांकन; बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश समेत कई नेता रहे मौजूद
    Breaking News

    दुमका उपचुनाव: एनडीए प्रत्याशी लुइस मरांडी ने किया नामांकन; बाबूलाल मरांडी, दीपक प्रकाश समेत कई नेता रहे मौजूद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 13, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी के तौर पर भाजपा नेता लुइस मरांडी ने मंगलवार को एक सेट में नामांकन का पर्चा दाखिल किया। लुइस के नामांकन के दौरान भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश के अलावा अन्य नेता और जदयू, लोजपा और आजसू के कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि 2019 में दुमका विधानसभा चुनाव में लुइस मरांडी को हेमंत सोरेन ने 13,188 वोट के अंतर से हरा दिया था। हेमंत बरहेट से भी चुनाव लड़े थे और जीते थे। दो जगहों से जीतने के बाद हेमंत सोरेन ने दुमका विधानसभा सीट छोड़ दी थी जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहे हैं। तीन नवंबर को यहां वोटिंग होगी जबकि 10 नवंबर को मतों की गिनती की जाएगी। नतीजे भी इसी दिन घोषित होंगे।

    भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, विधायक और मंत्री रह चुकी हैं लुइस मरांडी
    लुइस मरांडी मंत्री बनने से पहले भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा की अध्यक्ष रह चुकी हैं। इसके अलावा वे झारखंड महिला कमीशन की मेंबर भी रह चुकी हैं। जब राजनाथ सिंह 2012 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे तब लुइस भाजपा की राष्ट्रीय सचिव थीं। मिशन द्वारा संचालित हॉस्टल में रहकर पढ़ाई की मैट्रिक की परीक्षा में उर्त्तीण हो दुमका स्थित महिला कॉलेज से इंटर किया। वर्ष 1985 में ब्रेन्चूस किस्कू के साथ शादी हुई जिन्होंने आगे की पढ़ाई के लिये लुइस को प्रेरित किया।

    लुइस पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर 2008 में सिद्धो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय सहायक प्राध्यापक के पद नियुक्त हुईं। 1998-99 में भाजपा में शामिल हो गयीं। वर्ष 2009 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा वर्ष 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हराकर दुमका में 37 साल बाद गैर-झामुमो पार्टी का झंडा लहराया व राज्य की समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास मंत्री बनीं थीं।

    महागठबंधन की ओर से झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन ने सोमवार को किया था नामांकन
    दुमका उपचुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी बसंत सोरेन ने सोमवार को दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी महेश्वर महतो के कार्यालय में बसंत ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ पार्टी के महासचिव विजय कुमार सिंह, चार्टड अकाउंटेंट जयपुरियार उपस्थित थे। नामांकन प्रपत्र में प्रस्तावक पार्टी के केन्द्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह एवं सिराजुद्दीन अंसारी हैं।

    2005 और 2014 को छोड़ 1980 से यहां जीते हैं झामुमो प्रत्याशी
    दुमका विधानसभा सीट पर 2005 और 2014 के चुनावों को छोड़ दें तो 1980 से इस सीट पर झामुमो के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। 2005 में स्टीफन मरांडी ने निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए हेमंत सोरेन को हराया था। वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन भाजपा प्रत्याशी लुइस मरांडी से हार गए थे। 2019 के चुनाव में झामुमो की इस सीट पर वापसी हुई। हेमंत ने लुइस मरांडी को 13 हजार से अधिक वोट से हराया था। अब हेमंत सोरेन के सीट छोड़ देने के बाद दुमका उपचुनाव में एक बार फिर से झामुमो और भाजपा आमने-सामने है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोलियां, हालत गंभीर!

    October 15, 2025

    बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में

    October 14, 2025

    धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती

    October 14, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दिनदहाड़े हमला: बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी को मारी गोलियां, हालत गंभीर!
    • Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 15 oct
    • बिहार चुनाव 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, सम्राट चौधरी और मंगल पांडे समेत 71 उम्मीदवार मैदान में
    • धनबाद एनकाउंटर: कुख्यात अपराधी भानु मांझी पर पुलिस की फायरिंग, निजी अस्पताल में भर्ती
    • पलामू में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना सिन्हा की हत्या, अज्ञात अपराधियों ने किया जानलेवा हमला
    • गौतम गंभीर के जन्मदिन पर भारत की जीत! टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीती
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.