Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दुमका और बेरमो उपचुनाव: कल सुबह 7 बजे से होगा मतदान, ईवीएम के साथ बूथ पर रवाना हुए मतदानकर्मी
    झारखण्ड

    दुमका और बेरमो उपचुनाव: कल सुबह 7 बजे से होगा मतदान, ईवीएम के साथ बूथ पर रवाना हुए मतदानकर्मी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 2, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में तीन नवंबर को होने जा रहे बेरमो और दुमका विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सोमवार को पोलिंग पार्टियां बूथ के लिए रवाना हुई। मतदान करवाने के लिए ईवीएम व अन्य जरूरी सामान के साथ अपने तय बूथ पर मतदान कर्मी पहुंचने लगे हैं। बूथ पर वोटरों को सोशल डिस्टेंस बनाए रखने वाले गोल घेरे में कतारबद्ध करने की व्यवस्था की गई है। 10 नंवबर को चुनाव परिणाम आएगा। वहीं, दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। दोनों ही गठबंधन पूरी तरह से आमने-सामने हैं और इस बार तीसरा कोण दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है।

    इधर, उपचुनाव को लेकर दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में एनडीए और यूपीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बार तीसरा कोण दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। दोनों ही क्षेत्र में दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। दुमका में भाजपा की लुईस मरांडी और झामुमो के बसंत सोरेन के बीच सीधा मुकाबला है जबकि बेरमो में कांग्रेस के कुमार जय मंगल और भाजपा के योगेश्वर महतो बाटुल के बीच टक्कर है।

    राजेंद्र सिंह के निधन से बेरमो और हेमंत सोरेन के त्यागपत्र से दुमका में हो रहा है उपचुनाव
    पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन की वजह से बेरमो विधानसभा क्षेत्र खाली हो गया था। इसकी वजह से वहां पर उपचुनाव हो रहा है। राजेंद्र सिंह के बड़े बेटे और इंटक नेता कुमार जय मंगल वहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि दूसरी ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में बरहेट और दुमका 2 विधानसभा क्षेत्रों से जीत हासिल की थी। उन्हें एक सीट छोड़ना था। ऐसे में उन्होंने दुमका से त्यागपत्र दिया। इसकी वजह से दुमका सीट खाली हो गई और वहां उपचुनाव हो रहा है। झामुमो ने बसंत सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे शिबू सोरेन के छोटे पुत्र और हेमंत सोरेन के छोटे भाई हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.