Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दुमका के बेदिया घाट में हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार, आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग
    झारखण्ड

    दुमका के बेदिया घाट में हुआ अंकिता का अंतिम संस्कार, आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 29, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के दुमका में अंकिता (17) का सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। उसके दादा ने उसे मुखाग्नि दी। कड़ी सुरक्षा में उसकी अंतिम यात्रा निकाली गई। रविवार की सुबह जब उसकी मौत की खबर आई तो दुमका में तनाव की स्थिति बन गई। दुकान-बाजार बंद हो गए। गुस्साए लोग सड़कों पर उतर गए और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

    प्रदर्शनकारियों ने दुमका-भागलपुर रोड को घंटों जाम रखा। इस विरोध प्रदर्शन में VHP, बजरंग दल, भाजपा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। लोगों ने बाजार भी बंद कराया। स्थिति तनावपूर्ण देखते हुए प्रशासन ने क्षेत्र में धारा 144 लगा दी है।

    सोमवार सुबह भी ऐसे ही हालात रहे। आरोपी शाहरुख को फांसी देने की मांग की गई। अंकिता ने 5 दिनों तक संघर्ष के बाद रांची के रिम्स में दम तोड़ दिया। उसने शनिवार की देर रात अंतिम सांस ली।

    2 साल से परेशान कर रहा था शाहरुख

    शाहरुख अंकिता को 2 साल से परेशान कर रहा था। अंकिता ने इसकी शिकायत अपने पिता से भी की थी, लेकिन समाज में बदनामी के डर से उन्होंने आगे कदम नहीं उठाया। इसके बाद जब शाहरुख ज्यादा परेशान करने लगा तो वो पुलिस में शिकायत करने पहुंचे, लेकिन शाहरुख के बड़े भाई ने मांफी मांग ली। और कहा कि वो अब ऐसा नहीं करेगा। कुछ दिन शांत रहने के बाद उसकी हरकतें फिर शुरू हो गईं। बीते 15 दिनों से वो अंकिता को कुछ ज्यादा ही परेशान कर रहा था

    अस्पताल में भर्ती अंकिता ने मौत से कुछ ही घंटों पहले अपने साथ हुई बर्बरता की पूरी कहानी बयां की थी। उसने बताया कि घटना 23 अगस्त की सुबह पांच बजे के आसपास की है। मैं अपने कमरे में सो रही थी, अचानक कमरे की खिड़की के पास आग की लपटें देखकर मैं डर गई। जब मैंने खिड़की खोली तब देखा कि मोहल्ले का शाहरुख हुसैन हाथ में पेट्रोल का कैन लिए मेरे घर की तरफ से भाग रहा था। तब तक आग मेरे शरीर में भी लग चुकी थी और मुझे काफी जलन सी महसूस हो रही थी।

    घटना के बाद आरोपी गिरफ्तार

    घटना के तुरंत बाद आरोपी शाहरुख को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था. बताया गया कि आरोपी शाहरुख युवती से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन युवती उससे बात करना पसंद नहीं करती थी. आरोपी हमेशा युवती को परेशान करते रहता था. दोस्ती करने के लिए कई बार दबाव दिया, पर स्वीकार नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी. इसी के आधार पर उसने घर में सोयी युवती के उपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया था. जिससे युवती गंभीर रूप से झुलस गयी थी.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.