दुमका: जामा थाना क्षेत्र के दुमका देवघर मुख्य ट्रेन मार्ग पर सिलांदा गांव के 61/3 माइल स्टोन के पास सुबह कोहरे के कारण एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। महिला सुबह शौच के लिए निकली थी। वह रेलवे लाइन पार कर रही है। कोहरे के कारण महिला को दूसरी तरफ से आती ट्रेन दिखाई नहीं पड़ी।
महिला सिलांदा गांव की रहने वाली थी। महिला का नाम गंधारी देवी था। उसकी उम्र करीब 68 वर्ष थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसआई रविशंकर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

