देवघर AIIMS में कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर की शुरुआत हुई है. इसका उद्घाटन देवघर एम्स डायरेक्टर डॉ सौरव वार्ष्णेय और सिविल सर्जन डॉ सीके शाही ने संयुक्त रूप से किया. एम्स कैंपस में वैक्सीनेशन की शुरुआत होने से लोगों को काफी राहत मिलेगी.
अभी स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
इस मौके पर देवघर एम्स डायरेक्टर डॉ सौरव वार्ष्णेय ने कहा कि अभी शुरुआत तौर पर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोविड वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. इसके बाद यह सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध रहेगी. झारखंड समेत अन्य राज्यों से देवघर एम्स आने वाले वैसे लोग जिन्होंने कोरोना का टीका नहीं लिया है, उन्हें एम्स कैंपस में वैक्सीन दी जायेगी.
कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन ही कोरोना को हराने में मददगार बन रही है. वैक्सीनेशन की वजह से ही तीसरी लहर में कोरोना की मृत्यु दर कम है. इसके बावजूद लोगों को सचेत रहने की पूरी जरूरत है. कोविड गाइडलाइन का पालन पूरी तरह से होनी चाहिए. साथ ही दो गज की दूरी, मास्क और सैनिटाइजर बेहद आवश्यक है. इसके साथ ही भीड़भाड़ से पूरी तरह बचना जरूरी है.

