देवघर स्थित त्रिकुट रोपवे हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया. 46 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में 46 लोगों की जान बचायी गयी. वहीं, चार लाेगों की मौत इस हादसे में हुई. इस मामले को सीएम हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही. साथ ही हताहत होने वाले लोगों की मदद के लिए जल्द ही निर्णय लेने की बात भी कही है.
हताहतों की मदद के लिए जल्द होगा निर्णय
बरहेट विधानसभा के पतना में सीएम श्री सोरेन ने कहा कि त्रिकूट पहाड़ हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हो चुका है. दुर्भाग्य से इस हादसे में हमने कुछ लोगों को खो दिया. वहीं, अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगों की मदद करने वाले एयरफोर्स, आर्मी, NDRF और ITBP के जवानों तथा प्रशासन को बधाई दी है. साथ ही शीघ्र ही मामले की उच्चस्तरीय जांच करा कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और इस हादसे में मृतक के परिजन और घायल लोगों की मदद के लिए जल्द निर्णय लेने की बात कही है.

