Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»देश के विभिन्न राज्यों से झारखंड में श्रमिकों के लौटने का सिलसिला जारी, डालटेनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे श्रमिकों का जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
    झारखण्ड

    देश के विभिन्न राज्यों से झारखंड में श्रमिकों के लौटने का सिलसिला जारी, डालटेनगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे श्रमिकों का जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 18, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    पलामू: कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर देशभर में जारी लॉक डाउन के बीच देश के विभिन्न राज्यों से झारखंड में श्रमिकों के लौटने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार की अहले सुबह तेलंगाना के लिंगमपल्ली में फंसे झारखंड के विभिन्न जिलों के 1473 श्रमिकों को स्पेशल ट्रेन के माध्यम से डाल्टनगंज स्टेशन लाया गया।
    किस जिले के कितने श्रमिक
    सोमवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन  से डाल्टनगंज पहुंचे श्रमिकों में सबसे अधिक गोड्डा एवं पलामू जिला के 150 व 150 श्रमिक थे।इसी तरह बोकारो के 56चतरा के 72,देवघर के 42,धनबाद के 51,दुमका के 13,हजारीबाग के 45, जामताड़ा के 19 एवं कोडरमा के 58, पूर्वी सिहभूम के 36, गढ़वा के 88, गिरिडीह के 132, गुमला के 35,खूंटी के 6,लातेहार के 47,लोहरदगा के 15, पाकुड़ के 53, रामगढ़ के 8,रांची के 103,साहेबगंज से 60, सरायकेला के 8,सिमडेगा के 13, पश्चिम सिंहभूम के 68 श्रमिक तेलंगाना के लिंगमपल्ली से डाल्टेनगंज पहुंचे।
    श्रमिकों के आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक इंतजाम किया गया था
    श्रमिकों के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सदर एसडीपीओ संदीप गुप्ता स्टेशन परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे। श्रमिकों के आगमन के पूर्व डालटनगंज रेलवे स्टेशन परिसर को पूर्ण रूप से सैनिटाइजड किया गया एवं शारीरिक दूरी के पालन हेतु बैरिकेडिंग कर जगह-जगह पर गोल घेरा का निर्माण कराया गया। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए डाल्टनगंज स्टेशन परिसर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम के साथ दंडाधिकारी व सुरक्षाकर्मियों की तैनात पूर्व से ही की गई थी।इस दौरान समाजिक दूरी का पालन करने को लेकर रेलवे द्वारा लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा था। स्टेशन परिसर पर श्रमिकों को कोई  परेशानी ना हो इसे लेकर विश्रामपुर अंचलाधिकारी संभू शरण एवं अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार प्रसाद सक्रिय नजर आए।
    श्रमिकों को उनके गृह जिला भेजने के पूर्व बसों को किया गया सैनिटाइज 
    श्रमिकों के डाल्टेनगंज स्टेशन पहुंचने के पश्चात सर्वप्रथम उनकी स्वास्थ्य जांच की गई। सभी के लिए फूड पैकेट व पेयजल की व्यवस्था रेलवे स्टेशन के एग्जिट पर ही की गई थी। इसके बाद स्टेशन परिसर से चियांकी एयरफील्ड स्थित सहायता केंद्र के लिए बसों में बैठाकर मजदूरों को भेजा गया। प्रवासी श्रमिकों को भोजन का पैकेट, पानी का बोतल उपलब्ध कराया गया। श्रमिकों को सैनिटाइजड बस से उन्हें गृह जिला भेजा गया।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.