Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»देश में 5वीं बार 4 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज, 24 घंटे में 4092 संक्रमितों की मौत
    राष्ट्रीय

    देश में 5वीं बार 4 लाख से ज्यादा नए केस दर्ज, 24 घंटे में 4092 संक्रमितों की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 9, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    India map with covid-19 virus concept. Coronavirus is spread to all over the world and infected to all countries. Vector illustration of red map design with influenza virus. Covid 19 India map.
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारत कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से जबरदस्त तरीके से जूझ रहा है. हर दिन मौत का आंकड़ा चार हजार के पार पहुंच गया है. वहीं, पांचवीं बार और लगातार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 403,738 नए कोरोना केस आए और 4092 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 3,86,444 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले शुक्रवार को 401,078 नए केस आए थे.

    8 मई तक देशभर में 16 करोड़ 94 लाख 39 हजार 663 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 20 लाख 23 हजार 532 टीके लगाए गए. वहीं अबतक कुल 30  करोड़ 22 लाख से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं. बीते दिन 18.65 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 22 फीसदी से ज्यादा है.

    देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

    • कुल कोरोना केस- दो करोड़ 22 लाख 96 हजार 414
    • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 83 लाख 17 हजार 404
    • कुल एक्टिव केस- 37 लाख 36 हजार 648
    • कुल मौत- 2 लाख 42 हजार 362

    देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.09 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 82 फीसदी से कम है. एक्टिव केस बढ़कर 17 फीसदी से ज्यादा हो गया है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

    महाराष्ट्र में कोविड के मामले 50 लाख से पार
    महाराष्ट्र में पहला कोविड मामला सामने आने के ठीक 14 महीनों के बाद शनिवार को कोरोना मामलों की कुल संख्या 50 लाख को पार कर गई. राज्य में 9 मार्च 2020 को दो कोविड मामले सामने आए थे, जिसके बाद राज्य में कोरोना का प्रकोप जारी रहा और अब 9 मई 2021 को यहां कोरोना के मामले 50 लाख से भी अधिक हो चुके हैं. प्रदेश में संक्रमण की वजह से 75,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

    दिल्ली में 3 दिन में संक्रमण दर 25 फीसदी से नीचे
    राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोविड के 17,364 नए मामले सामने आए. लगातार पांचवें दिन संक्रमण के नए मामले 20,000 से कम आए. संक्रमण की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 13,10,231 तक जा पहुंची है. संक्रमण की दर लगातार तीसरे दिन 25 प्रतिशत से नीचे 23.32 प्रतिशत रही, जो थोड़ी राहत की बात है. संक्रमण की दर 22 अप्रैल को सबसे ज्यादा 36.2 प्रतिशत तक जा पहुंची थी. इस बीच, पिछले 24 घंटों में 332 लोगों ने वायरस से दम तोड़ दिया, जिसके साथ शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना से मौतों की कुल संख्या 19,071 हो गई.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.