Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»देश में पहली बार एक दिन में आए 3.79 लाख नए कोरोना केस, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3645 संक्रमितों की मौत
    राष्ट्रीय

    देश में पहली बार एक दिन में आए 3.79 लाख नए कोरोना केस, 24 घंटे में सबसे ज्यादा 3645 संक्रमितों की मौत

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 29, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: भारत में जारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर हर दिन तेज होती जा रही है. हर दिन संक्रमण के मामले और मौत की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 379,257 नए कोरोना केस आए और 3645 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 2,69,507 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले मंगलवार को देश में 360,960 नए केस आए थे.एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी.

    देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-

    • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 83 लाख 76 हजार 524
    • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 50 लाख 86 हजार 878
    • कुल एक्टिव केस- 30 लाख 84 हजार 814
    • कुल मौत- 2 लाख 4 हजार 832
    • कुल टीकाकरण- 15 करोड़ 20 हजार 648 डोज दी गई

    महाराष्ट्र में कल 985 लोगों की मौत
    महाराष्ट्र में कल कोविड के 63,309 नए मामले आए और संक्रमण से 985 और लोगों की मौत हो गयी. नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या 44,73,394 और मृतक संख्या 67,214 हो गयी है. पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 61,181 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी. अब तक 37,30,729 मरीज ठीक हो चुके हैं. राज्य में 6,73,481 उपचाराधीन मरीज हैं. मुंबई में कोविड-19 के 4966 नए मामले आए और 78 लोगों की मौत हो गयी.

    दिल्ली में कोरोना के 25,986 नए मामले
    दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 25,986 नए मरीजों की पुष्टि हुई जबकि संक्रमण के कारण 368 मरीजों की मौत हो गई. राजधानी में कुल मामले 10,53,701 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 14,616 पर पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे के दौरान 81,829 नमूनों की जांच की गई थी और संक्रमण दर 31.76 फीसदी हो गई है. इस बीच संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 99,752 हो गई है जबकि 9,39,333 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

    अब तक 15 करोड़ कोरोना टीके लगाए गए
    देश में 16 जनवरी से कोरोना का टीका लगाए जाने के अभियान की शुरुआत हुई थी. 28 अप्रैल तक देशभर में 15 करोड़ 20 हजार 648 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 21 लाख 93 हजार 281 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है. अब 1 मई से 18 से ऊपर के लोगों को भी टीका लगाया जाएगा.

    देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.12 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 82 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 16 फीसदी से ज्यादा हो गए. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है. जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.