Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026

    LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»देश में पहली बार बिना ड्राइवर के दौड़ेगी ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
    राष्ट्रीय

    देश में पहली बार बिना ड्राइवर के दौड़ेगी ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 28, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर देश की पहली ड्राइवर लेस मेट्रो ट्रेन को शुरू करेंगे. मजेंटा लाइन बिना ड्राइवर के मेट्रो जनकपुरी पश्चिम और बॉटनिकल गार्डन के बीच चलेगी. जिसका सफर 37 किलोमीटर का होगा पीएम मोदी इसके साथ ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर पूरी तरह से परिचालन नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) सेवाओं को भी लॉन्च करेंगे.
    दरअसल दिल्ली मेट्रो दिल्ली-NCR में अपने रेल नेटवर्क का विस्तार कर रहा है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) जारी किए गए बयान के मुताबिक, ड्राइवरलेस ट्रेन पूरी तरह से ऑटोमैटिक होगी और मानवीय गलतियों की आशंकाओं को खत्म कर देगी.
    देश की पहली ड्राइवरलेस ट्रेन दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाइन और पिंक लाइन पर चलाई जाएगी. पहले चरण में ड्राइवरलेस ट्रेन कुल 37 किलोमीटर की दूरी मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से नोएडा के बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के बीच दौड़ेगी. उसके बाद साल 2021 में पिंक लाइन में 57 किलोमीटर तक ड्राइवरलेस मेट्रो चलाने की योजना है. जो मजलिस पार्क से शिव विहार तक की दूरी तय करेगी. इस तरह से कुल 94 किलोमीटर तक ड्राइवरलेस ट्रेनें दौड़ाने की योजना है.
    ट्रेन में होंगे 6 कोच
    दिल्ली मेट्रो ने ड्राइवरलेस ट्रेन को एक बड़ी तकनीकी उपलब्धि बताया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) पिछले करीब 3 साल से ड्राइवरलैस मेट्रो ट्रेन का ट्रायल कर रहा था. दिल्ली मेट्रो ने पहली बार सितंबर 2017 को इसका ट्रायल शुरू किया था. खासियत की बात करें तो आम मेट्रो ट्रेन की तरह ही ड्राइवरलेस ट्रेन में भी 6 कोच होंगे. हालांकि इसमें कई एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. ड्राइवरलेस ट्रेन की रफ्तार अधिकतम 95 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, वहीं 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ यह अपना सफर शुरू करेगी.
    बता दें कि दिल्ली मेट्रो 2002 में शुरू हुई थी, जिसे अब कुल 18 साल हो गए हैं. पहली बार इसका परिचालन 8.4 किलोमीटर लंबे शाहदरा और तीस हज़ारी के बीच शुरू हुआ था. आज की तारीख में 11 मेट्रो लाइन और 390 किलोमीटर नेटवर्क के साथ ही दिल्ली मेट्रो देश ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन चुका है.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.