Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Sports»दोतरफा मुसीबत में घिरी भारतीय टीम, अब इन दो खिलाड़ियों के इंग्लैंड जाने पर संकट मंडराया
    Sports

    दोतरफा मुसीबत में घिरी भारतीय टीम, अब इन दो खिलाड़ियों के इंग्लैंड जाने पर संकट मंडराया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 30, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली: Ind vs SL: भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा गुरुवार की देर रात टी20 सीरीज के आखिरी मैच और सीरीज में मिली हार का साथ समाप्त हो गया। इसके अगले ही दिन शुक्रवार को यानी आज एक और बुरी खबर का सामना करना पड़ा, जब कोरोना संक्रमित ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आए दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। श्रीलंका में भारतीय टीम से जुड़ी इस खबर ने इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम की भी चिंताए बढ़ा दी हैं।

    दरअसल, शुक्रवार की दोपहर को श्रीलंका दौरे पर गए स्पिनर युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। चहल और कृष्णप्पा उन खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आने से आइसोलेट किया गया था। इसी आइसोलेशन में भारत के वे दो खिलाड़ी और थे, जिनको जल्द इंग्लैंड के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन अब ऐसा संयोग हो रहा है कि इन खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे से वंचित रखा जा सकता है।

    जी हां, श्रीलंका दौरे पर सबसे पहले कोरोना संक्रमित पाए गए क्रुणाल पांड्या के संपर्क में आने के बाद भारतीय टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ और मिडिल ऑर्डर बैट्समैन सूर्यकुमार यादव को भी आइसोलेट किया गया है। हालांकि, न्यूज एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक इन खिलाड़ियों को भारत जाने की अनुमति मिल गई है, क्योंकि इनका आरटी-पीसीआर टेस्ट नेगेटिव आया है, लेकिन भारत के लिए उड़ान भरने से पहले भी इनको आरटी-पीसीआर कराना होगा, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही इनको उड़ान की अनुमति मिलेगी।
    माना जा रहा है कि पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव कोलंबो से इंग्लैंड के लिए उड़ान भर सकते हैं, लेकिन इंग्लैंड में कोरोना प्रोटोकॉल को देखते हुए उनको कम से कम पहले दो टेस्ट मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है। ऐसे में ये आखिरी के तीन टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार होंगे। इन दोनों को वॉशिंग्टन सुंदर, शुभमन गिल और आवेश खान के चोटिल होने के बाद रिप्लेसमेंट के तौर पर टेस्ट टीम में जगह मिली है।
    भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 4 अगस्त से शुरू हो रहा है, जबकि दूसरा टेस्ट 12 अगस्त से शुरू होगा। अगर ये दोनों खिलाड़ी आज या कल में यूके रवाना होते हैं तो 12 अगस्त से पहले क्वारंटाइन पूरा कर लेंगे, लेकिन मैच प्रैक्टिस के कारण कम से कम तीसरे टेस्ट से पहले ये सलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि, उनकी रिप्लेसमेंट की चर्चा बीसीसीआइ में शुरू हो गई है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    भारत बना विश्व चैंपियन, न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार चूमा टी20 वर्ल्ड कप का ताज

    March 8, 2026

    क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में ली अंतिम सांस

    February 27, 2026

    विश्व विजेता भारत… टीम इंडिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता U-19 वर्ल्ड कप

    February 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.