Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    March 18, 2026

    पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी

    March 18, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Dhanbad

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद की आरुषि बनी गुजरात एनएसयूआइ सोशल मीडिया प्रभारी
    झारखण्ड

    धनबाद की आरुषि बनी गुजरात एनएसयूआइ सोशल मीडिया प्रभारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 5, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: झारखंड एनएसयूआइ की प्रखर प्रवक्ता धनबाद की आरुषि वंदना सिंह को दो माह के अंतराल में दूसरी बड़ी उपलब्धि मिली है। आरुषि को गुजरात एनएसयूआइ का सोशल मीडिया का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले पिछले माह यानि मई में आरुषि को एनएसयूआइ की सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया था। गुजरात एनएसयूआइ सोशल मीडिया का प्रभारी बनाए जाने पर धनबाद समेत राज्य के वरीय एनएसयूआइ पदाधिकारियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने ट्विटर पर आरुषि वंदना को बधाई दी।

    प्रियंका गांधी को मानती रोल मॉडल

    आरुषि धनबाद के कुसुम विहार की रहने वाली हैं। आरुषि ने बताया कि छोटे-छोटे राज्यों से युवाओं को खासकर लड़कियों को राजनीति में आगे लाना ही उनकी प्राथमिकताएं होंगी। फिलहाल अभी कोरोना काल में लोगों की जितनी मदद की जा सके, जान बचा सकें, यही करना है। कोविड की इस विकट स्तिथि में एनएसयूआइ पहले दिन से ही मैदान में उतरी हुई है। लड़ेंगे और जीतेंगे मुहिम के तहत पूरे देश में एनएसयूआइ कार्यकर्ता दिन रात लोगों की मदद में लगे हुए हैं। गुजरात एनएसयूआइ को और आगे बढ़ाना है। कांग्रेस पार्टी के लिए नौ साल से काम कर रही हैं। यही एक पार्टी है जो महिलाओं को उनकी मेहनत और काम को देखते हुए सम्मान देती है। प्रियंका गांधी रोल मॉडल हैं।

    2013 में ज्वाइन की एनएसयूआइ

    आरुषि कुसुम विहार में रहती हैं। पिता अभय सिंह के साथ-साथ पूरे परिवार को सहयोग मिला। आरुषि बताती हैं कि पार्टी के काम के लिए घर वालों से दूर रांची में रहकर पढ़ाई भी कर रही हैं और काम भी। आरुषि ने बताया कि 2013 में एनएसयूआइ ज्वाइन की थी। 2015 में एनएसयूआइ झारखंड प्रदेश संयोजक बनी। 2018 में प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल की सदस्य बनी। 2020 में एनएसयूआइ नेशनल कॉर्डिनेटर बनी, इसके बाद सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक और अब गुजरात एनएसयूआइ सोशल मीडिया प्रभारी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    March 18, 2026

    पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी

    March 18, 2026

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    • पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Ranchi
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.