धनबाद : पुटकी थाना में पदस्थापित एएसआई उपेंद्र यादव, सुमन कुमार सिंह ,थाना प्रभारी सरोज कुमार सिंह , बिट्टू महतो, लक्ष्मण महतो शंकर महतो, विशेश्वर महतो ,अरुण तूरी ,नागेंद्र शुक्ला ,दीपक सिंह चौधरी, अजय बाऊरी, अमरेंदर चौधरी, जी पी सिंह ,बी एन झा समेत 14 व्यक्ति के विरुद्ध कुसुंडा निवासी चिंताराम महतो ने गाली गलौज मारपीट और रंगदारी का मुकदमा दायर किया है ।
शिकायत वाद के मुताबिक शिकायतकर्ता बीसीसीएल के प्रोजेक्ट में फोरमैन के पद पर काम करता है। 6अप्रैल 2022 के 12:00 बजे दिन में शिकायतकर्ता अपनी जमीन पर नींव डालने का काम कर रहा था कि उसी वक्त अभियुक्तगण आए गाली गलौज हाथापाई लप्पर थप्पड़ से मारपीट करने लगे । तथा जान मारने की धमकी दिया इसी दौरान लक्ष्मण महतो एवं शंकर महतो ने उससे 50 हजार रंगदारी की मांग की । विरोध करने पर गाली गलौज मारपीट किया । पुटकी थाना के पुलिस वालों ने उस पर जानलेवा हमला किया शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सभी ने षड्यंत्र रच कर सांठगांठ कर 50 हजार रुपए रंगदारी की मांग की तथा उसका निर्माण कार्य को रोक दिया ।

