धनबाद: जज उत्तम आनंद की मौत की जांच कर रही CBI ने कोर्ट में बताया है कि इस मामले में कुछ और लोगों की संलिप्त होने की आंशका है। ऐसे लोगों से पूछताछ की जा रही है। कुछ लोगों का इस घटना से संबद्ध होने की आशंका है , लेकिन अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
इस पर अदालत ने कहा कि पिछली बार भी CBI ने कहा था कि इस मामले में कुछ सुराग मिले हैं और पूछताछ हो रही है। इस बार भी यही बात कही जा रही है। अदालत ने मामले की सुनवाई 21 अक्तूबर को निर्धारित करते हुए सीबीआई और राज्य सरकार की SIT को विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।
पिछली सुनवाई को क्या हुआ था
30 सितंबर को हुई मामले की पिछली सुनवाई में CBI को की ओर से हाईकोर्ट को बताया गया था कि जज उत्तम की मौत के मामले में कुछ सुराग मिले हैं। उस दिशा में जांच शुरू कर दी गई है। हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच में तेजी लाई गई है।

