धनबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो धनबाद ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड हीरापुर डिवीजन के हेड क्लर्क असित कुमार महथी का शिकार किया है। महथी विभागीय स्टाफ से दो हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे। इसी दाैरान एसीबी ने दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद महथी को एसीबी दफ्तर में ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
क्या है मामला
महथी के खिलाफ बिजली विभाग के कर्मचारी एगलुश मरांडी ने शिकायत की थी। वेतन में बढ़ोत्तरी से संबंधित कागजात आगे बढ़ाने के लिए महथी रुपये मांग रहे थे। परेशान होकर मरांडी ने एसीबी से शिकायत की। इसके बाद एसीबी ने प्लान तैयार किया। प्लान के अनुसार मरांडी ने महथी को दो हजार रुपये दिए। इसी दाैरान एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया।

