धनबाद: जिला प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं ऑटो चालक। 7 माह पहले जिला प्रशासन की ऑटो चालकों के साथ बैठक हुई थी। जिसमें ऑटो का रूट निर्धारण के अलावा चालकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया था। शहर में अलग-अलग रूट पर 25 सौ ऑटो के प्रवेश की अनुमति दी गई थी।
शहर में प्रवेश करने वाले ऑटो के लिए परिवहन विभाग के तरफ से पास इश्यू किया गया है। बावजूद इसके ऑटो चालक प्रशासन के आदेशों को नहीं मान रहे हैं। जिस ऑटो को पाथरडीह से झरिया, कतरास से करकेंद तक चलना है, वे बगैर पास के शहर में प्रवेश कर रहे हैं।
परिवहन विभाग रूट लिस्ट में कुछ वाहनों के कागजात अधूरा रहने के कारण पास इश्यू नहीं किया है। उन्हें मौका दिया था। इसके आड़ में अब बगैर पास के अन्य ऑटो भी शहर में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ 1 अप्रैल के बाद से सख्ती हाेगी। कार्रवाई के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।
क्या था आदेश और क्या हुआ
- यह करना था – पास के बगैर शहर में प्रवेश नहीं करना।
- क्या हुआ- बगैर पास के ऑटो मनमाने तरीके से प्रवेश कर रहे हैं।
- यह करना था- चालकों के लिए ड्रेस कोड के हिसाब से आसमानी रंग की शर्ट और काला पैंट पहनना था।
- क्या हुआ – चालक बगैर ड्रेस के ही वाहन चला रहे हैं।
- यह करना था- ऑटो में क्षमता के अनुसार सवारी को बिठाने को कहा गया था।
- क्या हुआ – अभी भी क्षमता से अधिक सवारी ढो रहे हैं।
- यह करना था – ऑटो के दोनों साइड में नंबर लिखना था।
- क्या हुआ – बहुत से ऑटो के दोनों साइड नंबर लिखा गया है, लेकिन कुछ ने नहीं।
- यह करना था – स्टेशन पर ऑटो यात्रियों को उतारकर 3 मिनट में लौट जाएंगे।
- क्या हुआ – सवारी उतारने के बाद भी खड़े रहते हैं, जिससे जाम लगता ।
आदेश नहीं मानने पर जुर्माना लगेगा
^एक माह का समय ऑटो संचालकों को दिया गया है। 1 अप्रैल के बाद सख्ती बरती जाएगी।
जो आदेश दिए गए हैं, उसे मानना हाेगा। नहीं पकड़े जाने पर जुर्माना देने को तैयार रहें।’’
ओमप्रकाश यादव, डीटीओ
बगैर पास वाले ऑटो पकड़े जा रहे हैं
^अभी सख्ती बरती जा रही है। प्रतिदिन बगैर पास के चलने वाले ऑटो को पकड़ा जा रहा है। 40 से अधिक ऑटो से जुर्माना वसूला गया है।
ऑटो एसोसिएशन को बगैर ड्रेस कोड के पकड़े जाने पर जुर्माना वसूले जाने की चेतावनी दी गई है।’’
राजेश कुमार, डीएसपी ट्रैफिक

