धनबाद: सिन्दरी थाना क्षेत्र के शहरपुरा कालोनी क्वार्टर संख्या एल 415 निवासी 42 वर्षीय चालक पंकज सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पत्नी और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। 100 जनों ने घटना की जानकारी पुलिस थाना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया पत्नी ने बताया कि पति पूर्व में जेसीबी मशीन चालक थे। लेन्को कंपनी में काम करते थे। काम से बैठा देने के कारण दो वर्षो से घर पर बैठे थे। पति आर्थिक तंगी से हमेशा परेशान रहते थे।
सिंदरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। जांच में जुट गयी है। घटना के बाद से स्वजन सदमे में हैं। सभी का रो रोकर बुरा हाल हैं। पंकज अपने पीछे दो बच्चो को छोड़ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंदरी हर्ल सहित यहां की अन्य कंपनी में दूसरे राज्यों या बाहर से आए मज़दूरों को कार्य पर रखा जा रहा है। सिंदरी के बेरोजगार युवा परेशान हैं।

