गोविंदपुर दुर्गापूजा समितियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ थाना परिसर में सीओ रामजी वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई । इसमें बीडीओ संतोष कुमार ने पूजा के दौरान नियमित बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति एवं साफ सफाई का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। थाना प्रभारी उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी पूजा पंडालों में पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। थाना की ओर से पूजा समितियों के वॉलंटियर को बैच दिए जाएंगे ।
एनएचएआई के हाईवे इंजीनियर एलपी सिंह ने कहा कि जीटी रोड से सटे ऊपर बाजार, लाल बाजार , देवली, बगसुमा एवं बरवापूर्व पूजा पंडालों के आसपास की गंदगी की सफाई, बैरिकेडिंग आदि सुविधा मंगलवार तक उपलब्ध करा दी जाएगी । जेई घनश्याम कुमार एवं आकाश धल ने कहा कि पूजा के दौरान नियमित बिजली आपूर्ति की जाएगी। पेयजल के जेई कुमार आनंद ने कहा कि पंडालों के आसपास के खराब चापाकल उनकी मरम्मत करा दी जाएगी ।
माडा इंस्पेक्टर ध्रुवल चंद्र मंडल ने कहा कि पूजा पंडालों की सफाई करा दी जाएगी । सीओ ने कहा कि पेयजल, बिजली एवं माडा समन्वय बनाकर काम करे । बैठक में कोरोना से मृत शांति समिति के सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई । इस अवसर पर पूजा समिति अध्यक्ष संतोष पाठक, लक्ष्मी नारायण पुरी, बलराम साव, पंकज सिंह, सुदन चंद्र मंडल, पप्पू सिंह, नवल किशोर चौधरी, नागेश्वर चौधरी, विपिन रजक, दुर्योधन रूज, मुखिया बबलू मंडल, तिलक कुंभकार, मोइन अंसारी, समरेश चौधरी, लुकमान अंसारी, माथुर कुंभकार, बलराम भंडारी, धीरेन कुमार, विश्वनाथ पाल, दिगंबर मोदी, संगीत भट्टाचार्य, सुरेश भगत, भोला गुप्ता, विनोद विश्वकर्मा, तारक चटर्जी, निरंजन दे, बैजनाथ साधु , खगेंद्र चौधरी, संतराम चौधरी, विनोद रजवार, उत्तम सेन आदि मौजूद थे।

