Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद में पुलिस को देख खेत में भागा कोरोना मरीज
    झारखण्ड

    धनबाद में पुलिस को देख खेत में भागा कोरोना मरीज

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 2, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद । धनबाद में कोरोना वायरस के मरीज तेजी से मिल रहे हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों को उनके घर से लाकर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर रही है। इस दाैरान विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महुदा के पोचरी में मिले कोरोना मरीज को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस परेशान रही। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर युवक घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को देखकर व खेत में भागने लगा। इसके बाद उसे एक बाइक मिल गई, जिससे वह सीधे सदर अस्पताल पहुंच गया।

    खेत में भागने लगा, पुलिस दौड़ आने लगी

    पुलिस को देखकर युवक खेत में भागने लगा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि भी इसके पीछे पीछे दौडऩे लगे। काफी समझाया बुझाया जा रहा था, लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था। युवक का कहना था कि वह निगेटिव है। वह कोरोना वायरस का मरीज नहीं है।

    सदर अस्पताल पहुंचने से हड़कंप, पुलिस ने घेरा

    गांव से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और पुलिस को चकमा देकर युवक बाइक सेे सीधे सदर अस्पताल पहुंच गया। सदर अस्पताल पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया। यहां बैठे डॉक्टर और कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। उसे समझाया जाने लगा। स्थानीय पुलिस बुलाई गई। इसके बाद घेरा बनाकर युवक को पकड़ा गया और उसे पीपीई किट पहनाया गया। इसके बाद समझा-बुझाकर सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    तीन संक्रमित मरीजों ने बंद किए फोन, बाद में मिले

    रविवार की रात संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। संक्रमित मरीजों को ट्रेस किया जाने लगा। इसमें तीन मरीजों ने पहले तो स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात की। जब बताया कि उन्हेंं अस्पताल आना है तो सभी आनाकानी करके मोबाइल फोन बंद कर दिया। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारी किसी तरह स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसके घर तक पहुंचे। देर रात ऐसे लोगों को सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया।

    महुदा के युवक ने परेशान किया। पहले तो वह खेत में भाग गया। इसके बाद बाइक के सहारे सीधे सदर अस्पताल आ गया। समझा बुझा दिया गया है और वह सेंटर अस्पताल में भर्ती है।

    -डॉ राजकुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.