धनबाद: भारी बारिश के कारण धनबाद के कई सड़को में पानी जम गया है वही भूली वासेपुर स्थित आजाद नगर के पास टूटे पुल को फिर से बनाने का काम रुक गया है। पिछले दिनों यहां पर पिलर के लिए कंक्रीट की ढलाई की जा रही थी। लेकिन अचानक भारी बारिश के कारण नाला में पानी उफान पर आ गया है। पूरे कंक्रीट में लगभग 6 फीट पानी बहने लगा है। अचानक पानी के बहाने से कर्मियों ने सब काम छोड़ दिया है। बुधवार सुबह से ही काम यहां बंद हो गया है। यहां पर मोटर भी पानी में डूब गया, किसी तरीके से उसे निकाला गया है। नहर में भारी पानी आने के कारण अगल बगल सड़क की और कटाई हो गई है। पुल के समय पर निर्माण होने पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
पिछले दिनों बारिश के कारण यह पुल का पिलर टूट कर भाग गया था। पथ प्रमंडल विभाग की ओर से फिर से यहां नया पुल का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन अब फिर से भारी बारिश के कारण काम बाधित हो गया है। दूसरी ओर इसी रास्ते से हर दिन लगभग एक लाख लोग आवागमन करते हैं। फिलहाल इन लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आजाद नगर से लोगों को अमन सोसायटी होकर सिल्वर डव स्कूल के रास्ते मुख्य सड़क पर आना पड़ रहा है। 100 मीटर के रास्ते के लिए लोगों को 3 किलोमीटर बेवजह घूमना पड़ रहा है। ऑटो वाले में ₹10 के जाएगा अब ₹20 भाड़ा लेना शुरू कर दिया है।

