धनबाद जिले के निरसा स्थित कालूबथान ओपी क्षेत्र की कलियासोल पंचायत के सिमूलदान गांव में भतीजे आशीष मंडल ने अपनी चाची बुनू मंडल (40 वर्ष) की टांगी से काटकर हत्या कर दी. आरोपी युवक का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. चाची ने इसे देख लिया था और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी थी. इससे आक्रोशित युवक ने चाची को मार डाला. प्रेम प्रसंग में दखल से आक्रोशित युवक ने चाची को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है. इधर, आरोपी फरार हो गया है.
बताया जा रहा है कि करीब 10 बजे महिला बुलु मंडल (40 वर्ष) को उसके भसूर के बेटे आशीष मंडल ने कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया. आशीष का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसका विरोध चाची बुलु मंडल ने किया. इससे भतीजा आशीष आग बबूला हो गया और बुलु मंडल की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वारकर हत्या कर दी. घटना के समय मृतका के पति फनी भूषण घर पर नहीं थे. उन्हें गांव वालों ने सूचना दी. जब वह घर आए तब तक उनकी पत्नी मर चुकी थी.

