झारखंड की राजधानी रांची के कोकर डिस्टलरी पुल के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर शहादत दिवस (9 जून) के आयोजन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. रांची नगर निगम द्वारा स्थल की साफ-सफाई करायी गयी. समाधि स्थल को फूलों से सजाया गया है. झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.
झारखंड की राजधानी रांची के कोकर डिस्टलरी पुल के समीप स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल की देखभाल करने वाले रिंकू चौधरी ने बताया कि धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस को लेकर समाधि स्थल पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. नगर निगम द्वारा साफ-सफाई करायी गयी है. पानी का छिड़काव किया गया है. फूलों से पूरे समाधि स्थल को सजाया गया है.
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. आपको बता दें कि झारखंड के राज्यपाल व मुख्यमंत्री पुण्यतिथि व जयंती पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं.

