झारखंड के सिमडेगा कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ कोंबाकेरा मोड़ के समीप से नवजात बच्ची का शव बरामद किया गया है। नवजात बच्ची के शव को कार्टून में बंद कर फेंक दिया गया है। मामले की जानकारी ग्रामीणों को सुबह हुई जब उन्होंने खुले स्थान पर कार्टून पाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है। इधर नवजात बच्ची के शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

