Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    वाराणसी में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, BJP नेत्री के पति के फ्लैट से गिरफ्तारी

    December 2, 2025

    चतरा में दिल दहला देने वाला कांड: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति का अपहरण कर मार डाला, जंगल में फेंकी लाश

    December 2, 2025

    धुर्वा में हत्या के बाद बवाल: परिजनों और ग्रामीणों ने थाना घेरा, जमीन माफिया पर गंभीर आरोप

    December 2, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»नवनियुक्त 173 चिकित्सा पदाधिकारी तथा 297 आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण , सीएम ने कहा – बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना लक्ष्य
    झारखण्ड

    नवनियुक्त 173 चिकित्सा पदाधिकारी तथा 297 आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण , सीएम ने कहा – बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना लक्ष्य

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 5, 2023No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बुधवार को  रिम्स ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित करते हुए नवनियुक्त सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विश्वास जताते हुए कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि आप सभी लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, लग्न एवं पूरी इमानदारी पूर्वक करेंगे। आप की पोस्टिंग जहां भी होगी वहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इस हेतु आप सभी लोग सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि आज रिम्स ऑडिटोरियम के इस सभागार में नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के कंधों पर राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी। आज से आप सभी लोग सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करते हुए राज्य में स्वास्थ्य सेवा को और मजबूती प्रदान करेंगे। ग्रामीण क्षेत्र की जनता हो या शहरी क्षेत्र की जनता उनके स्वास्थ्य की रक्षा का जिम्मा अब आपके हाथों पर है। यह आप सभी जानते हैं कि राज्य के सुदूर क्षेत्रों में स्वास्थ्य की क्या स्थिति है, हो सकता है कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान आपके सामने हर दिन हर वक्त कई चुनौतियां आएंगी। इन चुनौतियों का सामना आप कैसे करेंगे यह आप पर निर्भर करेगा।

    गरीब-गुरबा लोगों के स्वास्थ्य रक्षा की जिम्मेदारी आपके कंधों पर

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी चिकित्सा पदाधिकारियों से कहा कि आज से सरकार आपकी जिम्मेदारी ले रही है और आज से ही इस राज्य के गरीब-गुरबा लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की जिम्मेदारी आपको लेनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार आज के इस तकनीकी युग में हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं उसी प्रकार स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। आज चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र के साथ-साथ, रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) परिसर में नवनिर्मित अकादमी भवन का उद्घाटन एवं कार्डियोलॉजी एवं रेडियोलॉजी विभाग के चार महत्वपूर्ण मशीनों का लोकार्पण भी किया गया है। इन आधुनिक तकनीकों से लैस मशीनों के अधिष्ठापन से यहां इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जा सकेगा। वैसे तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में अपने-अपने स्तर पर कई संस्थाएं कार्य कर रही हैं, लेकिन झारखंड की बात करें तो यहां 70 से 80% लोग ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं और इन ग्रामीण लोगों को आज भी सरकारी व्यवस्थाओं पर विश्वास है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दे सकें इस निमित्त हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

    गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना लक्ष्य

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार कल्याणकारी सोच के साथ सभी वर्ग-समुदाय के लोगों को समान नजर से देखने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। आज हम  रिम्स परिसर के अलग-अलग विभागों में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मशीनें लगा रहे हैं ताकि जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा दे सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे सुदूर क्षेत्र जहां के ग्रामीणों को रिम्स पहुंचने में समय लगता है अथवा वे रिम्स नहीं पहुंच पाते हैं उनके स्वास्थ्य की जिम्मेदारी अब आप सभी नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों के कंधों पर है। आने वाले समय में भी स्वास्थ्य क्षेत्र में कई और महत्वपूर्ण कड़ियां जुड़ेंगी। आज तो बस शुरुआत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले भी हमारी सरकार ने बड़ी संख्या में आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र दिया था और आज भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां दी जा रही हैं। आने वाले समय में भी बड़ी संख्या में चिकित्सकों, नर्सों सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि संकल्प के साथ कार्य करते हुए हम सभी लोग मिलकर इस राज्य में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की सोच को साकार करेंगे।

    स्वस्थ झारखंड समृद्ध झारखंड के सपने को साकार करेंगे

    इस अवसर पर स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतरीन कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोविड-19 के समय धैर्य पूर्वक बिना डरे-सहमे ऐतिहासिक कार्य कर झारखंड में लोगों की जान बचाने का कार्य कर दिखाया है। मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के लिए मैं उन्हें अपनी ओर से धन्यवाद तथा आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि आज राज्य सरकार की ओर से 173 चिकित्सा पदाधिकारी एवं 297 आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र मिला है। लोग चिकित्सकों को भगवान का दूसरा रूप मानते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि झारखंड निरंतर समृद्धि की ओर आगे बढ़ रहा है। आगे भी बेहतर कार्य करते हुए हमारी सरकार स्वस्थ झारखंड और समृद्ध झारखंड के सपने को साकार करेगी।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित अन्य अतिथिगणों ने राज्य से एनीमिया मिटाने के संकल्प के साथ एनीमिया किट का लोकार्पण किया। मौके पर नवनियुक्त चिकित्सा पदाधिकारियों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रिम्स में नवनिर्मित अकादमी भवन का उद्घाटन एवं कार्डियोलॉजी विभाग के लिए द्वि-प्लेन कैथलैब, कार्डियोलॉजी विभाग के लिए सिंगल-प्लेन कैथलैब, कार्डियोलॉजी के लिए 4डी इको तथा रेडियोलॉजी के लिए 128 स्लाइस सीटी का भी लोकार्पण किया।

    इस अवसर पर विधायक समरी लाल, विकास आयुक्त-सह- अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग अरुण कुमार सिंह, प्रधान सचिव मुख्यमंत्री वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, रिम्स निदेशक कामेश्वर प्रसाद, निदेशक आयुष फजलुस शमी सहित अन्य गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    चतरा में दिल दहला देने वाला कांड: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति का अपहरण कर मार डाला, जंगल में फेंकी लाश

    December 2, 2025

    धुर्वा में हत्या के बाद बवाल: परिजनों और ग्रामीणों ने थाना घेरा, जमीन माफिया पर गंभीर आरोप

    December 2, 2025

    पूर्वी सिंहभूम के मजदूर का शव मॉरीशस से लौटेगा, CM सोरेन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    December 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • वाराणसी में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, BJP नेत्री के पति के फ्लैट से गिरफ्तारी
    • चतरा में दिल दहला देने वाला कांड: पत्नी और प्रेमी ने मिलकर पति का अपहरण कर मार डाला, जंगल में फेंकी लाश
    • धुर्वा में हत्या के बाद बवाल: परिजनों और ग्रामीणों ने थाना घेरा, जमीन माफिया पर गंभीर आरोप
    • मुंबई एयरपोर्ट हाई अलर्ट: इंडिगो फ्लाइट को ‘ह्यूमन बम’ अलर्ट के बाद उतारा गया
    • पूर्वी सिंहभूम के मजदूर का शव मॉरीशस से लौटेगा, CM सोरेन ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
    • ED की बड़ी कार्रवाई: झारखंड में पहली बार FEMA के तहत मशहूर CA के ठिकानों पर छापा!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.