Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    March 10, 2026

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»नागपुर से पैदल झारखंड आने के क्रम में मजदूर की बीच रास्ते में हुई मृत्यु
    झारखण्ड

    नागपुर से पैदल झारखंड आने के क्रम में मजदूर की बीच रास्ते में हुई मृत्यु

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 7, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों को जीवन के सबसे मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा रहा है। झारखंड के रहने वाले एक श्रमिक रवि मुंडा की कुछ ऐसे ही हालात से जूझते हुए मौत हो गई। वो नागपुर से पैदल झारखंड के लिए निकला था। लेकिन छत्तीसगढ़ में दिल के दौरे ने उसके सफर को आखिरी सफर बना दिया।

     

    बिलासपुर/ रांची
    झारखण्ड के एक मजदूर की छत्तीसगढ़ में दर्दनाक मौत हो गई है। मृतक का नाम रवि मुंडा है और वो नागपुर से झारखंड जाने के लिए पैदल ही निकल गया था। बिलासपुर पहुंचने पर उसकी तबियत बिगड़ गई थी। वहीं पर उसे सिम्स यानि छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान में दाखिल कराया गया था। 400 किलोमीटर पैदल चला 

    नागपुर से 8 प्रवासी मजदूरों का ग्रुप झारखंड जाने के लिए पैदल ही निकला था। लॉकडाउन में 400 किलोमीटर की दूरी तय कर ये मजदूर 3 मई को बिलासपुर पहुंच गए। लेकिन यहीं पर झारखंड के सरायकेला के रहनेवाले रवि की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद एंबुलेंस से रवि औऱ उसके बाकी सभी साथियों को सिम्स लाया गया। रवि में कोरोना के लक्षण दिखने पर उसे अलग वार्ड में भर्ती किया गया था। उसके साथ अन्य मजदूरों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे। रवि मुंडा की हालत काफी खराब थी और वहो डिहाइड्रेशन समेत कई और बीमारियों का शिकार हो गया था।

    छत्तीसगढ़ में हुआ अंतिम संस्कार
    सोमवार को इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई। श्रमिकों में रवि का भाई भी शामिल था।उसी ने सरायकेला में अपने घरवालों से बात करने के बाद रवि का अंतिम संस्कार बिलासपुर में करने का अनुरोध किया था। एक संस्था पहल की मदद से रवि का सिम्स प्रबंधन ने 6 मई को अंतिम संस्कार कर दिया है।

    मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव
    सिम्स के मुताबिक सोमवार की सुबह करीब 7 बजे रवि की मौत हुई थी। लक्षण को देखते हुए और रिपोर्ट के इंतजार में उसके शव को शवगृह में रखवाया गया था। सभी 8 मरीजों का कोविड-19 टेस्ट भी कराया था। अब सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रवि की मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना था।

    पुलिस भी ले रही जानकारी
    बिलासपुर जिले के SP प्रशांत अग्रवाल के मुताबिक इस बात की जानकारी ली जा रही है कि मजदूर नागपुर से बिलासपुर कैसे पहुंचे। SP का कहना है कि शायद ये मजदूर पैदल निकले हों और रास्ते में कुछ दूर तक किसी वाहन से लिफ्ट लेते हुए बिलासपुर के निकट पहुंच गए। हालांकि शहर के नजदीर ही रवि की तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उसे एंबुलेंस से सिम्स ले आया गया।

    DEATH LOCKDOWN
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    March 10, 2026

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.