Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»नाबालिग का शव तालाब से बरामद होने पर धनबाद के जोड़ापोखर में स्वजनों ने घेरा थाना
    झारखण्ड

    नाबालिग का शव तालाब से बरामद होने पर धनबाद के जोड़ापोखर में स्वजनों ने घेरा थाना

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 29, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद के जोड़ापोखर क्षेत्र में 9वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर चेहरे पर तेजाब फेंक कर हत्या करने के मामले में नाबालिग का शव तालाब से बरामद हुआ है. नाबालिग का शव बरामद होने के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आक्रोशितों ने जोड़ापोखर थाना का घेराव किया.

    क्या है मामला

    जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी एक नंबर तालाब से एक नाबालिग का शव बरामद हुआ. इस मामले में पीड़िता की मां ने कहा कि शव को देख ऐसा प्रतीत होता है कि छात्रा के साथ आरोपियों ने पहले दुष्कर्म किया और फिर पहचान छुपाने के नियत से चेहरे पर तेजाब डालकर मार डाला. आरोपियों ने मृत छात्रा के शव को तालाब में फेंक दिया. मृतक की मां ने कहा कि गत 26 मार्च के दोपहर 3 बजे पड़ोस के रहने वाले शिक्षक राकेश के घर छात्रा ट्यूशन पढ़ने निकली थी. इसके बाद से छात्रा लापता थी. काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कहीं पता नहीं चला. इस बीच मंगलवार की सुबह लोगों ने तालाब में एक शव देखा. छात्रा का शव देखते ही लोग आक्रोशित हो गये और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोड़ापोखर थाने का घेराव किया. जानकारी मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    पुलिस ने तत्परता दिखाती, तो छात्रा की बच जाती जान

    मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि लापता छात्रा की जानकारी पुलिस को गत 26 मार्च को ही दे दी थी. पुलिस मामला दर्ज करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं, पुलिस पर लापरवाही के कारण छात्रा की मौत होने का आरोप लगाया. ग्रामीण शव मिलने के बाद पुलिस की सक्रियता दिखाने पर सवाल उठा रहे हैं.

    आरोपियों की जल्द हो गिरफ्तारी

    इधर, जोड़ापोखर थाना का घेराव कर रहे कांग्रेसी नेता शमसेर आलम ने कहा कि पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करें, वर्ना उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. वहीं, मृतक के घर सांत्वना देने पहुंचे रूसतम अंसारी, इंटक नेता समीर खान समेत अन्य नेताओं ने भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. बता दें कि मृतक छात्रा के पिता विदेश में काम करते हैं. इस घटना की जानकारी उन्हें दे दी गयी है. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.