Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची: झारखंड विधानसभा में पेश हुआ 6450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट, छात्रों और आम जनता के मुद्दों पर गरमाई बहस

    February 20, 2026

    महिला दिवस पर सहिया बहनों को ₹24,000 की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान

    February 20, 2026

    21 फरवरी से झारखंड में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

    February 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू : SP ने किया बड़ा बदलाव, अब ASI करेंगे मुंशी का काम
    झारखण्ड

    पलामू : SP ने किया बड़ा बदलाव, अब ASI करेंगे मुंशी का काम

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 27, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू :  पलामू जिले के चैनपुर थाना में कल एसीबी की कार्रवाई में घूस लेते मुंशी और चैकीदार को गिरफ्तार किया गया. इस कार्रवाई के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक ने नया आदेश जारी करते हुए थाना एवं ओपी में कार्यरत साक्षर आरक्षियों को हटा दिया है.

    और उनकी जगह व्यवहार कुशल सहायक अवर निरीक्षकों को काम देखने का निर्देश दिया है. इस सिलसिले में संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस अंचल निरीक्षकों को इसका अनुपालन दृढ़तापूर्वक कराने का आदेश जारी किया है.

    मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल मुंशी के नहीं रहने पर हटाने का निर्देश

    पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि ऐसी सूचना मिल रही है कि थाना-ओपी में कार्यरत साक्षर आरक्षी मृदुभाषी एवं व्यवहार कुशल नहीं हैं. थाना में किसी भी कार्य से आने वाले आगन्तुकों से वे अवैध वसूली की फिराक में रहते हैं. इससे थाना में आनेवाले आगन्तुकों में पुलिस के प्रति असंतोष एवं रोष की भावना उत्पन्न होती है. इसका ज्वलंत उदाहरण 26 जून 2020 को चैनपुर थाना में एसीबी की कार्रवाई है.

    इस दौरान थाना के सा.आ.855 बिजेन्द्र कुमार राय एवं चैकीदार 2/9 नन्दन मांझी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पलामू की टीम द्वारा रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. यह अन्यंत ही खेद का विषय है. इससे जिला पुलिस की छवि धूमिल हुई है.

    साक्षर आरक्षी को हटाकर एएसआई को जिम्मेवारी देने का निर्देश

    ऐसे में सभी थाना-ओपी प्रभारी को सख्त रूप से निर्देश दिया जाता है कि अपने-अपने थाना-ओपी में लेखन कार्य कर रहे सभी साक्षर आरक्षी को अविलंब लेखन कार्य से मुक्त करें. थाना-ओपी में पदस्थापित किसी सक्षम एवं व्यवहार कुशल सहायक अवर निरीक्षक से थाना का लेखन कार्य लिया जाये. इस आदेश का अनुपालन सख्ती से किया जाये.

    भविष्य में यदि किसी थाना-ओपी में किसी आरक्षी को लेखन कार्य करते हुए पाया गया तो इसे संबंधित थाना-ओपी प्रभारी की अनुशासनहीनता एवं आदेशोल्लंघन मानते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी जायगी.

    सभी थाना-ओपी प्रभारी तत्काल आदेश का अनुपालन करते हुए लेखन कार्य हेतु चयनित स.अ.नि. का नाम अनुपालन प्रतिवेदन में उल्लेख करते हुए अनुपालन प्रतिवेदन 24 घंटे के अंदर समर्पित करेंगे.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची: झारखंड विधानसभा में पेश हुआ 6450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट, छात्रों और आम जनता के मुद्दों पर गरमाई बहस

    February 20, 2026

    महिला दिवस पर सहिया बहनों को ₹24,000 की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान

    February 20, 2026

    21 फरवरी से झारखंड में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

    February 20, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची: झारखंड विधानसभा में पेश हुआ 6450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट, छात्रों और आम जनता के मुद्दों पर गरमाई बहस
    • महिला दिवस पर सहिया बहनों को ₹24,000 की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान
    • 21 फरवरी से झारखंड में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना
    • पटना के सरासत गांव हादसा: नाले में गिरने से बच्ची की मौत, प्रशासन पर लोगों ने उठाए सवाल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th Feb | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th Feb | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.