Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू में मछली चुराने के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या
    झारखण्ड

    पलामू में मछली चुराने के आरोप में युवक की पीट-पीट कर हत्या

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 31, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Palamu: पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर में मछली चोरी के आरोप में बोकेया निवासी ज्ञानेश्वर चौधरी (45 वर्ष) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने कार्रवाई शुरू करते हुए बिंदा चौरसिया को हिरासत में लिया है. घटना की जानकारी मिलने पर डाल्टनगंज के विधायक आलोक चौरसिया चैनपुर थाना पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी.

    पुलिस को दिया 10 घंटे का अल्टीमेटम

    विधायक चौरसिया ने चैनपुर पुलिस को दस घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने को कहा है. विधायक ने कहा कि मछली चुराने के मामूली विवाद में किसी की पीट-पीटकर हत्या करना कहीं से भी जायज नहीं है. ऐसे निर्मम मामले में तत्काल कार्रवाई बहुत जरूरी है. ताकि घटना की पुनरावृति ना हो. इलाके में शांति स्थापित करना उनका मुख्य उद्देश्य है.

     

    विधायक ने कहा है कि मृतक के परिवार वालों ने बताया है कि हत्या में चार लोग शामिल थे. बिंदा चौरसिया, मनशोक चौरसिया, विशिष्ट चौरसिया औऱ अरुण चौरसिया. सभी की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने के लिए पुलिस प्रशासन को कहा गया है. उन्होंने कहा कि परिवार वालों को इस दुख की घड़ी में हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है.

     

    क्या है मामला

    चर्चा है कि बोकेया के ज्ञानेश्वर चौधरी सहित 6 लोग सोमवार को रामपुर डैम में मछली मारने गए थे. आरोप है कि सारे लोग चोरी छुपे मछली मार रहे थे. इसी बीच डैम में मछली पालन कर रहे स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया. इसी बीच 5 लोग इसी तरह मौके से फरार हो गए, जबकि ज्ञानेश्वर स्थानीय लोगों की पकड़ में आ गया. परिजनों का यह भी कहना है कि उपरोक्त चारों आरोपियों ने पकड़ने के बाद ज्ञानेश्वर की जमकर पिटाई की और रात में उसे जख्मी अवस्था में उसके घर लाकर छोड़ दिया. पिटाई से ज्ञानेश्वर की मौत हो गई. ज्ञानेश्वर अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन बच्चों को छोड़ गया है. घटना के बाद से बोकेया गांव के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द निष्पक्ष न्याय दिलाने की गुहार लगाई है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.