झारखंड के पलामू से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर आई है। यहां 14 साल के बच्चे ने साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ रेप किया है। मामला पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र का है। नाबालिग लड़का पीड़ित लड़की का मुंहबोला भाई है।
जानकारी के अनुसार घटना गुरूवार की शाम 4.30 बजे के आस पास की है। बच्ची गांव में खेल रही थी। अचानक खेलते खेलते गांव के मुंहबोले भाई के घर में चली गई। इसी क्रम में बच्ची को पकड़कर 14 वर्षीय युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम करीब 6.30 बजे घटना की जानकारी बच्ची की मां को हुई। मां और चाचा ने इस संबंध में रेहला थाना में तत्काल शिकायत दर्ज करायी।
बच्ची का मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में कराया गया ट्रीटमेंट
शिकायत के बाद बच्ची को पहले विश्रामपुर सीएचसी, फिर मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया गया। उसकी हालत ठीक है। डाक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया है। साथ ही उसके स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की सलाह परिजनों को दी है।
थाना प्रभारी ने बताया पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
रेहला के थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया कि दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग है। बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई है। युवक की भी मेडिकल जांच करायी गई है। न्यायालय में बच्ची का बयान दर्ज कराया गया। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी की स्वीकारोक्ति- घटना के दौरान कुछ समझ नहीं आया
इधर, एमआर एमसीएच में मेडिकल जांच के लिए पहुंचे आरोपी युवक ने कहा कि तत्काल कुछ समझ नहीं आया और उसने अपराध कर डाला। आरोपी किशोर 9वीं का छात्र और जनता हाई स्कूल में पढ़ता है। घटना के समय बच्ची के पिता घर नहीं थे।

