Pakur: जिले के गांडूपहाड़ी गांव में एक महिला और नवजात शिशु की शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र का है. शवों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है. लिट्टीपाड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पहली नजर में हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. चाकू मारकर दोनों की हत्या की गई है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी जुटे हैं.

