Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस ने मैक नामक युवक को गिरफ्तार किया है. वह जमशेदपुर के मानगो का रहनेवाला है. पुलिस ने भगायी गयी नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है.
जानकारी के अनुसा घटना बीते 20 अगस्त की है. उस दिन सुबह आरोपी नाबालिग लड़की के घर गया था. वहां से वह उक्त लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले भागा था. दोनों के गायब होने के बाद लड़की के परिजनों ने इस संबंध में परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले दर्ज होने के बाद दोनों की तलाश में जुटी पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी को खोज निकाला. उसके साथ नाबालिग लड़की भी थी. पुलिस ने आरोपी मैक को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की का गुरुवार को पुलिस ने मेडिकल टेस्ट कराया. पुलिस अब लड़की का कोर्ट में 164 का बयान दर्ज करायायेगी. साथ ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

