Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी साजिश
    झारखण्ड

    पुलिस ने बरामद किया हथियारों का जखीरा, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी साजिश

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 19, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

     दुमका:  दुमका पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। मामला दुमका जिला अंतर्गत शिकारीपाड़ा थानाक्षेत्र के शहरबेड़ा गांव का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गांव के रागदा बेसरा के घर पर छापा मार कर 10 पैकेट में भरा 500 किग्रा अमोनियम नाइट्रेट, 157 पीस जिलेटिन छड़, 4 हजार 500 इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर जब्त किया है। एक शख्स के पास से अतनी बड़ी संख्या में विस्फोटक मिलने से लोग हैरान हैं। इलाके में हड़कंप मच गया है।

    एसपी अंबर लकड़ा ने खुद संभाली कमान
    गौरतलब है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा खुद घटनास्थल पर पहुंचे। गौरतलब है कि 9 अगस्त को शिकारीपाड़ा थाना में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में अफजल अंसारी, मिस्टर अंसारी, मोहम्मद अली और मिलन मिर्धा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अपह्रत व्यक्ति को छुड़ाते हुए अफजल अंसारी, मिस्टर अंसारी और मोहम्मद अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि अफजल औऱ मिस्टर अंसारी आपस में भाई लगते हैं। दोनों विस्फोटक पदार्थों का अवैध व्यवसाय भी करते हैं।

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मारा छापा
    पुलिस ने इस संबंध में सारी जानकारी जुटाई और गुप्त सूचना के आधार पर शिकारीपाड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत शहरबेड़ा गांव के रागदा बेसरा के घर पर छापा मारा। मामले में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। एसपी अंबर लकड़ा ने बताया कि हथियारों का जखीरा मिलना पुलिस की बड़ी कामयाबी है। उन्होंने कहा कि हथियारों का जखीरा जमा करने के मामले के दो मुख्य आरोपियों को पहले ही अपहरण के केस में जेल भेजा जा चुका है।

    स्टोन माइनिंग के इलाके में जमा किया विस्फोटक
    एसपी ने कहा कि शिकारीपाड़ा का ये इलाका स्टोन माइनिंग के लिए जाना जाता है। यहां अवैध तरीके से विस्फोटक जमा करना और उसे खपाना आसान हो जाता है। हालांकि पुलिस सतर्क रहती है। इसी वजह से ये कार्रवाई की जा सकी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026

    त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश

    March 19, 2026

    रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त
    • Assam Election 2026: CM हिमंत बिस्वा सरमा फिर लड़ेंगे चुनाव! BJP की पहली लिस्ट में बड़े नाम शामिल
    • त्योहारों से पहले CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन! ईद, सरहुल-रामनवमी पर सख्त निर्देश
    • रांची को मिला नया डिप्टी मेयर, वार्ड 31 के नीरज कुमार को मिली जिम्मेदारी
    • बड़ा फैसला! रांची के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी बनेंगे Tobacco Free, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
    • झारखंड में प्रेमी की खातिर हैवान बनी बीबी, जहर पिलाया, फिर शरीर को दांत से काटा, कर दी हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.