देवघर: देवघर एयरपोर्ट पूरी तरह बनकर तैयार है बीते दिन देवघर एयरपोर्ट मे इंडिगो फ्लाइट 320 की सफल लैंडिंग और टेकऑफ कराया गया जिसके बाद देवघर एयरपोर्ट के उद्धघाटन को लेकर लोगो मे उमीद और बढ़ गयी वही आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री देवघर पहुँचे जहा उन्होंने एयरपोर्ट के काम का जायजा लिया साथ ही एयरपोर्ट के कामों पर संतुष्टि भी जताई । रघुवर दास ने बताया कि संभवतः देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जुलाई को इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे वही बाबा नगरी में एयरपोर्ट बन जाने से श्रद्धालुओं को काफी राहत भी मिलेगी , इसके साथ उन्होंने बताया कि 10 लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लोगो को भी रोज़गार मिला । अप्रोच सड़क को लेकर रघुवर दास ने बोला कि एयरपोर्ट का उदघाटन पहले ही हो जाता अगर सरकार ढीलं ढाल रवैया नही अपनाती और जल्द से जल्द एयरपोर्ट अप्प्रोच सड़क का निर्माण करा देती हालांकि अब उन्होंने ये साफ कर दिया कि 12 जुलाई को एयरपोर्ट का उद्धाटन नरेंद्र मोदी के द्वारा किया जाएगा

