रांची। झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक कल 5 जून को कांग्रेस भवन, रॉंची में अप0 12ः.00 बजे से आहूत है। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड सरकार के संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम साहब,भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सह झारखण्ड प्रभारी इमरान अली उपस्थित रहेंगे और युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
बीएसएनएल के सभी डाटा एवं कॉल टैरिफ निजी ऑपरेटर से किफ़ायती
रांची।प्राइवेट टेलिकॉम की सभी टेलिकॉम कंपनियाँ अपने टैरिफ रेट बढ़ा चुकी है जिससे मोबाइल ग्राहकों के जेब पर बोझ बढ़ा है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर दूरसंचार सेवा प्रदाता सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए डाटा एवं कॉल की सेवाए काफी किफ़ायती दर पर उपलब्ध करा रही हैं।
जहाँ एक ओर निजी टेलीकॉम कंपनी 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा तथा असीमित कॉलिंग की सुविधा 84 दिन के लिए उपभोक्ता से लगभग 600 से 700 रुपये चार्ज कर रही है। वही बीएसएनएल उपरोक्त सुविधा 90 दिन के लिए मात्र 485 रूपये मे दे रहा है। जहाँ एक ओर निजी टेलीकॉम कंपनी 2 जीबी प्रतिदिन डाटा तथा असीमित कॉलिंग की सुविधा 84 दिन के लिए उपभोक्ता से लगभग 700 से 900 रुपये चार्ज कर रही है वही बीएसएनएल उपरोक्त सुविधा के साथ 100 फ्री एसएमएस भी 90 दिन के लिए मात्र 499 रूपये मे दे रहा है। जहाँ एक ओर निजी टेलीकॉम कंपनी 2 जीबी प्रतिदिन डाटा की सुविधा 28 दिन के लिए उपभोक्ता से लगभग 300 से 500 रुपये चार्ज कर रही है वही बीएसएनएल उपरोक्त सुविधा 28 दिन के लिए मात्र 187 रूपये मे दे रहा है।
निजी टेलीकॉम कंपनियां की एफ आर सी (थ्त्ब् ) दरे भी बीएसएनएल के ज्यादा है। जहाँ एक ओर निजी टेलीकॉम एफ़आरसी के लिए 30 दिनों के वैधता का लगभग 300 रुपये ले रहा है वही बीएसएनएल का एफ़आरसी 249 अपने ग्राहको को 2 जीबी प्रतिदिन डाटा एवं 45 दिनों की बैधता दे रहा है।
बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक के. के. सिंह ने एवं प्रधान महाप्रबंधक विपणन सुजीत कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि बीएसएनएल का ध्येय सदेव अपने उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर सेवा प्रदान करना रहा है न कि मुनाफा कमाना। उन्होने यह भी कहा कि आम जनता का बीएसएनएल के उपर भरोसा और बढ़ा है। अतः हम अपने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं का आभार प्रकट करते हैं। आगे भी हम उन्हे आकर्षक और किफायती दरों के साथ बेहतरीन सेवा देने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे ।

