Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मोदी सरकार की किसानों के लिए खास योजना
    झारखण्ड

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मोदी सरकार की किसानों के लिए खास योजना

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 27, 2021Updated:July 27, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मोदी सरकार किसानों के खाते में दो हजार रुपये की तीन किस्त यानि सलाना छह हजार रुपये देती है इस बात की लगभग-लगभग सबको जानकारी है। लेकिन क्या आपको पता है कि सरकार किसानों को बुढ़ापे में परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए भी एक योजना चला रही है। जी हां, देश के अन्नदाता को बुढ़ापे में किसी के आगे हाथ ना फैलाना पड़े।

    इसलिए सरकार ने पीएम किसान मानधन योजना भी शुरू की है। तो चलिए आपको बताते हैं अगर आप किसान हैं तो इस योजना का कैसे लाभ उठा सकते हैं। रांची में कई किसानों को इस योजना की जानकारी नहीं है। हालांकि बिरसा कृषि विवि के एनएसएस की इकाई अब किसानों को मिलने वाले सरकारी लाभ की जानकारी घर-घर जाकर दे रही है। इसके साथ ही विवि के द्वारा संचालित 16 जिलों के केवीके में भी इस योजना के बारे में जानकारी देकर किसानों को योजना का लाभ दिलाया जा रहा है।

    जानिए कौन कर सकता है आवेदन

    इस योजना का लाभ उठाने के लिए 18 से 40 की उम्र का कोई भी किसान आवेदन कर सकता है। पीएम किसान मानधन योजना के लिए आवेदक किसान को 55 रुपये से 200 रुपये के बीच हर महीने 60 साल की उम्र तक योगदान करना होता है। 60 की उम्र के बाद किसानों को योजना के तहत कम से कम 3 हजार रुपये महीना पेंशन दी जाती है। इस पेंशन कोष का प्रबंधन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) करती है।

    ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन

    पीएम किसान मानधन योजना के लिए आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए आपको आधार कार्ड, दो फोटो और बैंक पासबुक, खसरा-खतौनी आदि की जरूरत पड़ेगी। किसान के पास बचत बैंक खाता या पीएम किसान खाता होना भी जरूरी है। योजना में आवेदन के लिए कोई फीस नहीं चुकानी होगी।

    क्या कहते हैं किसान

    चांहो के प्रगतिशिल किसान नंदकिशोर साहू बताते हैं कि उन्होंने इस योजना के शुरू होने के कुछ दिनों के बाद ही इसमें अपना एनरोलमेंट करा लिया था। उन्होंने अपने साथ कम से कम 45 किसानों को भी प्रोत्साहित करके इस योजना में एनरोल कराया है। वहीं पिठोरिया के राजेंद्र साहू बताते हैं कि इस योजना के लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए सरकार के साथ एलआईसी को भी मदद करनी चाहिए। एलआईसी के एजेंट इस योजना को लोगों तक सरलता से पहुंचा सकते हैं। उन्होंने इस योजना में मार्च 2020 में एनरोलमेंट करा लिया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.