जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के टेल्को थाना क्षेत्र की पुलिस ने तार कंपनी इलाके में गुरुवार सुबह प्लास्टिक के बोरे में शव मिलने की जानकारी के बाद कई वैसे स्वजन जिनके घर से कोई लापता है इसको लेकर टेल्को थाना की पुलिस और पोस्टमार्टम हाउस से संपर्क किया। वही पोस्टमार्टम हाउस में पुलिस को पता लगा कि बरामद शव महिला की है। इधर, बिस्टुपुर थाना क्षेत्र से लापता एक महिला के स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव की पहचान तृष्णा उर्फ वर्षा पटेल के रूप में की गई। वह बिस्टुपुर साउथ पार्क टीओपी के बगल की रहने वाली थी।
चार दिन से लापता थी। हत्या का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। मृतक ब्यूटीशियन का काम करती थीं। 10 साल से पति से अलग रहती थी। वह तीन बहन और एक भाई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला के स्वजनों से पूछताछ जारी है। गुरुवार प्लास्टिक के बोरे में सड़ा गला शव बरामद किया गया था। उस समय इलाके में सनसनी फैल गई थी। बोरा से दुर्गंध फैल रहा था, लेकिन बोरा खोलने की हिम्मत किसी को नहीं हुई। लोगों की भीड़ लग गई थी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। बोरे को जब खोला गया। पुलिस और लोग अवाक रह गए। बोरे में शव था। शव तीन दिन पुराना था। शव की पहचान मृतका के स्वजनों ने हाथ की अंगूठी से की। टेल्को थाना के इंस्पेक्टर अजय तिवारी ने बताया कि हत्या कर शव को बोरे में बंद कर फेंका गया है। उसे गलाने के प्रयास किए गए हैं। हत्या के मामले को छुपाने के प्रयास के तहत ये किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
घटनास्थल पर नहीं मिले खून के निशान
इधर, कई दिनों बाद ऐसी घटना देखने सुनने में आई है। वही पुलिस मामले को सुलझाने में जुट गई है। घटना स्थल पर खून के निशान नहीं मिले हैं जिससे अंदेशा है कि शव को कहीं और से बोरे में भरकर लाकर यहां पर फेंका गया है। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस खंगाल रही है मामले की सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही हत्या करने वाले पकड़े जाएंगे।
