Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप

    March 23, 2026

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बच्‍चों में अब टोमैटो फीवर का खतरा बढा, जाने क्या है टोमैटो फीवर के लक्षण
    झारखण्ड

    बच्‍चों में अब टोमैटो फीवर का खतरा बढा, जाने क्या है टोमैटो फीवर के लक्षण

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 10, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बच्‍चों में अब टोमैटो फीवर का खतरा बढ रहा है। यह बीमारी पांच साल से कम उम्र के बच्चों को होती है। पहले से ही परेशान अभिभावकों के लिए बुरी खबर है। कोरोना के नए-नए वेरिएंट के खतरे के बीच केरल ने ‘टमाटर फ्लू’ या ‘टमाटर बुखार’ के 82 मामले दर्ज किए हैं। हालांकि, झारखंड या देश के दूसरे राज्‍यों में अभी टमाटर फीवर के मरीजों की पुष्टि नहीं हुई है।

    केरल में स्वास्थ्य विभाग स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है। क्योंकि यह बीमारी पांच साल से कम उम्र के बच्चों को अधिक प्रभावित करती है। केरल सरकार की रिपोर्ट के अनुसार उपरोक्त पुष्टि किए गए मामले सरकारी अस्पतालों से रिपोर्ट किए गए हैं और निजी अस्पतालों में पंजीकृत संक्रमणों को ध्यान में नहीं रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने नेदुवथुर, आंचल और आर्यनकावु क्षेत्रों में निवारक उपाय किए हैं जहां टोमैटो फीवर के मामले सामने आए हैं।

    टमाटर बुखार क्या है?

    टमाटर बुखार एक अज्ञात बुखार है जो ज्यादातर केरल में पाया जाता है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह बीमारी वायरल बुखार है या चिकनगुनिया या डेंगू बुखार का परिणाम है। इस संक्रमण से कोल्लम, नेदुवथुर, आंचल और आर्यनकावु प्रभावित हुए हैं। निवारक उपाय के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया गया है। जबकि अधिकारियों ने गांवों में जागरूकता अभियान शुरू किया है।

    टमाटर बुखार के लक्षण

    इस रोग से ग्रसित बच्‍चों में लगभग टमाटर के आकार के चकत्ते शरीर में निकल आते हैं। त्वचा में जलन होती है। मुंह सूखने के साथ ही जीभ पर निर्जलीकरण के लक्षण दिखाई देते हैं। कुछ रोगियों ने दावा किया है कि उनके शरीर पर बनने वाले टमाटर जैसे चकत्ते पर पहले फोड़े हो गए, जिसमें से कीड़े निकल आए थे।

    इन लक्षणों को चेक करें

    1. तेज बुखार
    2. शरीर में दर्द
    3. जोड़ों में सूजन
    4. थकान
    5. टमाटर के आकार के चकत्ते
    6. मुंह में जलन
    7. हाथों का रंग फीका पड़ना
    8. घुटनों का रंग फीका पड़ना
    9. नितंबों का रंग फीका पड़ना

    निवारक उपाय और उपचार

    1. यदि बच्चे में इनमें से कोई भी लक्षण हैं तो नजदीकी चिकित्सक से परामर्श करें।
    2. इस बीमारी से संक्रमित लोगों को सलाह दी जाती है कि वे ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें।
    3. चकत्ते को खरोंचना नहीं चाहिए।
    4. स्‍वस्‍‍थ बच्‍चों को संक्रमित से दूरी बनाकर रखनी चाहिए।
    5. रोगी और उसके आसपास के लोगों के लिए स्वच्छता बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
    6. उचित आराम की आवश्यकता है क्योंकि बुखार कई मामलों में एक सप्ताह तक रहता है।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.